Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण पर मच सकता है घमासान, TDP-BJP का अलग-अलग है स्टैंड…
    देश

    आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण पर मच सकता है घमासान, TDP-BJP का अलग-अलग है स्टैंड…

    By June 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण पर मच सकता है घमासान, TDP-BJP का अलग-अलग है स्टैंड…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्र में भारतीय जनता पार्टी जब बहुमत से दूर हो गई तो एनडीए में शामिल घटक दलों पर उसकी निर्भरता बढ़ गई।

    इन दलों में टीडीपी सबसे बड़ी पार्टी है। उसके 16 सांस हैं। बीजेपी और टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में भी सत्ता में वापसी की है। चंद्रबाबू नायडू अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।

    उनकी सरकार में बीजेपी भी साझेदार रहेगी। हालांकि, यहां टीडीपी को अपने दम पर बहुमत प्राप्त है। इसके बावजूद कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिससे भाजपा असहज हो सकती है।

    आंध्र प्रदेश में बुधवार को चंद्रबाबू नायडू मंत्रिमंडल की शपथ के साथ टीडीपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का गठन हो जाएगा।

    सरकार बनने के बाद सबकी निगाह मुस्लिम आरक्षण सहित ऐसे फैसलों पर रहेगी, जिन्हें लेकर भाजपा और टीडीपी की राह एकदम अलग दिखती है।

    टीडीपी ने साफ किया है कि वह मुस्लिम कोटा खत्म नहीं करेगी। जबकि भाजपा ने और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे चुनाव के दौरान मुस्लिम आरक्षण की खुलकर मुखालफत की थी।

    टीडीपी का मानना है कि यह रुख भाजपा का है और वह तब होगा जब भाजपा राज्य में अपने दम पर सरकार बनाएगी। टीडीपी किसी भी समुदाय का कोटा नहीं हटाएगी।

    टीडीपी का मानना ​​रहा है कि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों को, चाहे वे किसी भी धर्म या जाति के हों, गरीबी से निपटने के लिए लाभ मिलना चाहिए और यह जारी रहेगा। टीडीपी कई अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार पर भी दबाव बनाने के मूड में है।

    परिसीमन का मुद्दा भी इसमें शामिल है। पार्टी का कहना है कि फैसले अकेले नहीं लिए जाएं और न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि अन्य राज्यों के हितों और प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखा जाए।

    दक्षिण की यह पार्टी परिसीमन और समान नागरिक संहिता (सीएए) जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा चाहती है। 

    टीडीपी नेताओं का कहना है कि इन सभी मुद्दों पर चर्चा की दरकार है। फिलहाल टीडीपी सरकार की प्राथमिकता केंद्र से ज्यादा वित्तीय मदद हासिल करना होगा।

    राजधानी अमरावती के विकास और निवेश योजनाओं को लेकर टीडीपी केंद्र से सहयोग चाहती है। टीडीपी स्पेशल स्टेटस पर तुरंत जोर नहीं डालेगी, लेकिन यह मुद्दा भी उनके एजेंडा में है।

    The post आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण पर मच सकता है घमासान, TDP-BJP का अलग-अलग है स्टैंड… appeared first on .

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.