Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»तैय्यब और फातिमा ने बेटी का नाम रखा है महालक्ष्मी, मुस्लिम जोड़े के फैसले के पीछे बेहद खास है वजह…
    देश

    तैय्यब और फातिमा ने बेटी का नाम रखा है महालक्ष्मी, मुस्लिम जोड़े के फैसले के पीछे बेहद खास है वजह…

    By June 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तैय्यब और फातिमा ने बेटी का नाम रखा है महालक्ष्मी, मुस्लिम जोड़े के फैसले के पीछे बेहद खास है वजह…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुस्लिम पति-पत्नी और उनकी बेटी का नाम हिंदू देवी के नाम पर रखा गया।

    सुनने में यह थोड़ा आश्चर्यचकित करने वाला है, लेकिन इसके पीछे की वजह भी बेहद खास है। मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई का है।

    यहां तैयब और फातिमा ने अपनी बेटी का नाम ‘महालक्ष्मी’ रखने का फैसला किया है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि मां और बच्चा स्वस्थ हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

    मीरा रोड पर रहनी वालीं 31 वर्षीय फातिमा खातून महालक्ष्मी एक्सप्रेस में कोल्हापुर से मुंबई के बीच यात्रा कर रही थीं। उन्होंने रेल यात्रा के दौरान ही 6 जून को जब गाड़ी लोनावला स्टेशन क्रॉस कर रही थी, तब बच्ची को जन्म दिया था।

    उनके पति तैयब ने गाड़ी के नाम पर ही बेटी का नाम ‘महालक्ष्मी’ रखने का फैसला किया है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में तैयब करजत जीआरपी की तरफ से तत्काल मिली सहायता की तारीफ कर रहे हैं। वह बताते हैं, ‘कोल्हापुर में तिरुपति से महालक्ष्मी मंदिर से यात्रा कर रहे कुछ सह यात्रियों का कहना था कि मेरी बेटी का इस ट्रेन पर जन्म देवी के दर्शन की तरह था। इसलिए मैंने उसका नाम महालक्ष्मी रखने का फैसला किया है।’

    तैयब और फातिमा के तीन बेटे भी हैं। खास बात है कि फातिमा की ड्यू डेट 20 जून थी और इसलिए ही उन्होंने 6 जून को यात्रा करने का फैसला किया था।

    अखबार से बातचीत में तैयब ने कहा, ‘इंजन फेल होने के कारण ट्रेन 2 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। जब ट्रेन 11 बजे दोबारा चली, तब मेरी पत्नी ने पेट दर्द की शिकायत की और शौचालय चली गई।’

    उन्होंने कहा, ‘जब वह लंबे समय तक वापस नहीं लौटी, तो मैं देखने गया। तब पता लगा कि उसने बच्चे को जन्म दिया है। वहां मौजूद महिला यात्री हमारी मदद के लिए आगे आईं।’

    ट्रेन में मौजूद GRP कॉन्स्टेबल ने तैयब को को GRP हेल्पलाइन से बात करने की सलाह दी और जानकारी के बारे में सूचित किया। करजत आते ही परिवार ट्रेन से उतर गया।

    The post तैय्यब और फातिमा ने बेटी का नाम रखा है महालक्ष्मी, मुस्लिम जोड़े के फैसले के पीछे बेहद खास है वजह… appeared first on .

    Related Posts

    वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत, कंपनी ट्रिप बनी दर्दनाक

    July 12, 2026

    नए वोटर बनने के नियम बदले, माता-पिता की वोटर जानकारी भी देनी होगी।

    July 12, 2026

    भारत-न्यूजीलैंड के बीच बड़ा समझौता, ₹1.72 लाख करोड़ निवेश से UPI तक; 10 पॉइंट में जानें अहम बातें

    July 12, 2026

    18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटा हवाओं की चेतावनी

    July 12, 2026

    डीजल की जगह ₹20 प्रति लीटर वाला नया ईंधन? नितिन गडकरी ने बस-ट्रक के लिए बताया बड़ा प्लान

    July 11, 2026

    नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF, EPFO ने किया बड़ा ऐलान

    July 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका-ईरान युद्ध फिर तेज, होर्मुज बंद होने से बढ़ा वैश्विक संकट

    July 12, 2026

    डी-मार्ट का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 860 करोड़ रुपये पहुंचा

    July 12, 2026

    नारियल-मेवे वाली पंजीरी के लड्डू, स्वाद के साथ सेहत का खजाना

    July 12, 2026

    40 की उम्र में भी दमकेगी त्वचा, रोज पिएं ये एंटी-एजिंग लाल जूस

    July 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.