Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»NDA में बढ़ा अन्य दलों का रसूख, कैसे 2014 और 2019 से अलग है मोदी सरकार…
    देश

    NDA में बढ़ा अन्य दलों का रसूख, कैसे 2014 और 2019 से अलग है मोदी सरकार…

    By June 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    NDA में बढ़ा अन्य दलों का रसूख, कैसे 2014 और 2019 से अलग है मोदी सरकार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बनी केंद्र की एनडीए सरकार अपनी पिछली दो सरकारों के मुकाबले कई मायनों में काफी अलग है।

    चाहे वह सरकार के आकार का मामला हो या फिर भाजपा और सहयोगी दलों की संख्या की बात या फिर राज्यों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा। हर मामले में इस सरकार में काफी विविधता है। हर वर्ग और क्षेत्र तक पहुंच की व्यापकता इसमें ज्यादा दिखाई दे रही है।

    पिछले दो मौकों- 2014 और 2019 पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनी तो उनमें भाजपा को स्पष्ट बहुमत था।

    ऐसे में एनडीए के घटक दलों को बहुत ज्यादा महत्व नहीं मिल पाया था। एनडीए के घटक दलों की संख्या भी कम थी और उनका रसूख भी बहुत कम था।

    कई बार तो मंत्री पदों और मंत्रालयों को लेकर बात इतनी बिगड़ी के सहयोगी दल सरकार में शामिल भी नहीं हुए। 

    साथ ही भाजपा ने भी इसकी कोई बड़ी चिंता नहीं की, लेकिन इस बार हालात बदले हुए थे। भाजपा का अपना बहुमत नहीं था और उसकी सरकार बनाने की निर्भरता सहयोगी दलों पर टिकी हुई थी।

    ऐसे में सहयोगी दलों को न केवल खासा महत्व मिला, बल्कि उनका प्रतिनिधित्व भी सरकार में काफी ज्यादा बढ़ा। एक-एक सीट वाले सहयोगी दल भी कैबिनेट मंत्रालय हासिल करने में सफल रहे।

    सरकार के आकार की बात करें तो 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनी पहली एनडीए सरकार में 46 मंत्री ही शामिल किए गए थे। इसमें 24 कैबिनेट 10 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्यमंत्री शामिल थे।

    2019 में जब भाजपा ने 300 का आंकड़ा अपने दम पर पार किया तो सरकार का आकार भी बढ़ा। इसमें 25 कैबिनेट 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्यमंत्री शामिल किए गए थे।

    लेकिन इन दोनों ही मौके पर गठबंधन के सहयोगी दलों की भूमिका काफी सीमित थी। राज्यों के प्रतिनिधित्व को देखा जाए तो इस बार सबसे ज्यादा 24 राज्यों का प्रतिनिधित्व है।

    एक और महत्वपूर्ण बात है कि तीनों ही मौकों पर पार्टी ने अपने तत्कालीन अध्यक्षों को सरकार में शामिल किया है।

    2014 में तत्कालीन अध्यक्ष राजनाथ सिंह को केंद्र सरकार में शामिल किया गया था, जबकि 2019 में तब के अध्यक्ष अमित शाह को सरकार में लिया गया था।

    इस बार जे.पी. नड्डा को केंद्र सरकार में शामिल किया गया है। नड्डा 2014 की सरकार में भी मंत्री थे। लेकिन 2019 में अमित शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनको पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया था।

    The post NDA में बढ़ा अन्य दलों का रसूख, कैसे 2014 और 2019 से अलग है मोदी सरकार… appeared first on .

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.