रायपुर: दुर्ग जिले के उद्यमियों, व्यापारियों एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। जिले से संबंधित वाणिज्यिक विवादों (Commercial Disputes) की त्वरित सुनवाई एवं शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। माननीय मंत्री श्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की स्थापना होगी।। इसके तहत दुर्ग जिले से उत्पन्न होने वाले वाणिज्यिक मामलों की सुनवाई के लिए एक विशेष न्यायालय नामित करने की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार…
Author: News Desk
रायपुर: “कौशल ही आज के समय की सबसे बड़ी पूंजी है। जिस युवा के पास हुनर है, उसके लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है।” इसी सोच को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगारोन्मुखी एवं उद्योगों की मांग के अनुरूप आधुनिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की विशा में लगातार कार्य कर रही है। विश्व युवा कौशल विकास दिवस के अवसर पर यह कहना सार्थक होगा कि छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य में युवाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहाँ की अनुकूल जलवायु और राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग की कल्याणकारी नीतियां स्थानीय किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। पारंपरिक खेती को छोड़कर यहाँ के प्रगतिशील किसान अब फलोद्यान की ओर रुख कर सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरक सफलता की कहानी मैनपाट के ग्राम बारिमा निवासी कृषक मनोज यादव की है, जिन्होंने ग्राम कुदारीडीह (मेहता पॉइंट के पास) में नाशपाती का सफल बागान…
कोलकाता ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को कलकत्ता हाईकोर्ट से झटका लगा है. कारण, कोर्ट से 21 जुलाई को धर्मतला में विक्टोरिया हाउस के सामने रैली करने की इजाजत नहीं मिली है. हालांकि, हाईकोर्ट ने उन्हें बिड़ला तारामंडल के सामने एक खास जगह पर 'शहीद दिवस' मनाने की इजाजत दे दी है। जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने आदेश दिया कि कार्यक्रम में अधिकतम 2,500 कार्यकर्ता और समर्थक ही शामिल हो सकेंगे. यह सभा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी. अदालत ने कोलकाता पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सामान्य रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन की ऐसी उत्कृष्ट परंपराएं विकसित की हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना होती है। यह प्रसन्नता का विषय है कि 1 नवंबर 2025 को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण किया गया था और आज उसी परिसर में नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण राज्यपाल श्री रमेन डेका के करकमलों से संपन्न हुआ है। यह विधानसभा की संस्थागत क्षमता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के…
देहरादून. मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश को हेलिपोर्ट्स एवं हेलीपैड से सैचुरेट करने की आवश्यकता है. ये हमारे जैसे प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होंगे. मुख्य सचिव ने पौड़ी जनपद को भी नियमित हवाई सेवा से जोड़े जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि लैंसडाउन उत्तराखण्ड के मुख्य हिल स्टेशनों में से एक है. लैंसडाउन को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़े जाने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं. मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अपना…
देहरादून. मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश को हेलिपोर्ट्स एवं हेलीपैड से सैचुरेट करने की आवश्यकता है. ये हमारे जैसे प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होंगे. मुख्य सचिव ने पौड़ी जनपद को भी नियमित हवाई सेवा से जोड़े जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि लैंसडाउन उत्तराखण्ड के मुख्य हिल स्टेशनों में से एक है. लैंसडाउन को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़े जाने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं. मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अपना…
इंफाल पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में एक बार फिर अशांति फैली हुई है। अंदर ही अंदर यह राज्य जातीय हिंसा से उबल रहा है। आलम यह है कि पिछले करीब सात महीनों में यानी जनवरी 2026 से जुलाई के दूसरे हफ्ते तक राज्य में नागा और कुकी समुदायों के बीच हिंसक झड़प और तनाव से जुड़ी 85 FIR दर्ज की गई हैं, जबकि इन हिंसक झड़पों में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं यह जातीय हिंसा भीषण रूप अख्तियार कर रहा है और तनाव राजधानी इंफाल से सटे पांच बड़े इलाकों में फैल चुका है। दरअसल,…
कोलकाता नगरपालिका नियुक्ति घोटाले में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा की पत्नी और उनके दो पुत्रों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए तलब किया है।जांच के दौरान कुछ वित्तीय लेनदेन में उनके नाम सामने आने के बाद उन्हें बुलाया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, नगरपालिका नियुक्ति घोटाले में अब तक लगभग 250 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। इससे पहले गत जून में ईडी ने मित्रा के आवास सहित कोलकाता व आसपास के कुल सात ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जांच दल ने भवानीपुर और कालीघाट स्थित मित्रा के आवासों के अलावा दक्षिणेश्वर, संतोषपुर,…
एडिनबर्ग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने दो सबसे बड़े पुरुष टूर्नामेंट- वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है. एडिनबर्ग में हुई ICC बोर्ड की वार्षिक बैठक में मुख्य कार्यकारी समिति (Chief Executives' Committee) की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए ये फैसले लिए गए. ICC का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य टूर्नामेंट के हर मुकाबले को अधिक प्रतिस्पर्धी, अधिक अर्थपूर्ण और ज्यादा रोमांचक बनाना है. नए प्रारूप से शुरुआती मैचों से लेकर फाइनल तक हर मुकाबले का महत्व बढ़ेगा, प्रतिस्पर्धा का स्तर ऊंचा होगा और खिलाड़ियों व दर्शकों…