नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने वनडे करियर अब लगभग अंत की ओर बढ़ रहा है। उनकी आक्रामक शैली, बेहतरीन टाइमिंग और लंबी पारियां खेलने की क्षमता ने उन्हें महान वनडे बल्लेबाजों की कतार में खड़ा कर दिया है। यदि वे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मुकाबले के बाद अपने इस शानदार सफर पर विराम लगाते हैं, तो वे अपने पीछे कुछ ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स छोड़ जाएंगे, जिन्हें भविष्य में किसी भी बल्लेबाज के लिए तोड़ पाना लगभग नामुमकिन के बराबर होगा। वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रोहित…
Author: News Desk
नई दिल्ली यूरोप दौरे पर टीम इंडिया की लगातार नाकामी ने सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि टीम सेलेक्शन और मैनेजमेंट की सोच पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पिछले नौ इंटरनेशनल मुकाबलों में से सात में हार झेल चुकी भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी अब साफ नजर आने लगी है. विदेशी परिस्थितियों में अतिरिक्त बल्लेबाज की जगह ऑलराउंडरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा भारत को लगातार भारी पड़ रहा है. भारतीय क्रिकेट की पहचान हमेशा मजबूत बल्लेबाजी रही है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंग्लैंड जैसे दौरे पर टीम इंडिया के वनडे…
चेन्नई तमिलनाडु में बीते मई महीने में चुनाव जीतकर थलपति विजय ने राजनीति मे धांसू एंट्री मारी थी। हालांकि अब 2 महीने के भीतर ही TVK सरकार मुश्किलों में घिर गई है। इसके पीछे की वजह है राज्य में हाल ही में हुई एक सनसनीखेज घटना। दरअसल तमिलनाडु के नागरकोइल से बीते दिनों एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई थी। यहां की एक जेल में एक दिव्यांग कैदी की हिरासत में मौत हो गई। मामला सामने आते ही राज्य में भारी सियासी बवाल मच गया है। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने विजय की सरकार पर तीखा हमला…
भर्ती परीक्षाओं को लेकर प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जवाब देने की पुख्ता तैयारी कर ली गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले युवाओं से रूबरू होंगे। इसमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों में भर्ती परीक्षाओं से लेकर अग्निपथ योजना पर पार्टी के रवैये को आड़े हाथों लिया जाएगा। भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल की ओर से डोईवाला में सुबह 11 बजे अग्निवीर योजना और भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं से संवाद का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री धामी इस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र को राजधानी देहरादून से बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने 15310/15309 रामनगर–देहरादून–रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता की मांग और सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों के बाद शुरू की जा रही यह ट्रेन बुधवार और शुक्रवार को रामनगर से सुबह 5:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन दोपहर 3:55 बजे देहरादून से रवाना होकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। ट्रेन मार्ग में काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर ठहरेगी। रामनगर और देहरादून…
नई दिल्ली वेस्ट एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं, जिस कारण पेट्रोल-डीजल और अन्य ईंधन की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. इस बीच, दुनिया ने कच्चे तेल के कई विकल्प तलाशने पर फोकस किया है. अब गुजरात में गोबर से पेट्रोल के विकल्प के तौर पर ईंधन तैयार किया जा रह है और यह पेट्रोल की तुलना में काफी सस्ता भी है। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और बनास डेयरी के सहयोग से बना बनासकांठा का एक बायो-CNG स्टेशन हरदिन 600 से 700 वाहनों को पशुओं के गोबर से बने ईंधन से फ्यूल…
नई दिल्ली मॉनसून सत्र से पहले बड़ा देश की राजनीति में पावर गेम खेला जा रहा है. शरद पवार की पार्टी ने लोकसभा में परिसीमन बिल का समर्थन करने के संकेत दिए हैं. अगर ऐसा हुआ तो फिर शरद पवार के 8 सांसदों से मोदी सरकार के लोकसभा में दो तिहाई बहुमत के मिशन को मजबूती मिलेगी। इंडिया गठबंधन की जिस एकता के दम पर राहुल गांधी ने अप्रैल में मोदी सरकार को संसद में हराने का दावा किया था क्या वो एकता मॉनसून सत्र शुरु होने से पहले तार-तार होने लगी है। TMC में टूट के बाद सबसे बड़ा…
नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों में उत्सुकता का माहौल है। ज्यादातर कर्मचारी इस बात का हिसाब लगाने में जुटे हैं कि उनकी बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सैलरी स्लिप का एक और अहम हिस्सा है हाउस रेंट अलाउंस (HRA), जिस पर उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए। HRA सीधे बेसिक सैलरी से जुड़ा है: HRA सीधे बेसिक सैलरी से जुड़ा होता है, इसलिए फिटमेंट फैक्टर में किसी भी तरह की बढ़ोतरी का सीधा असर इस भत्ते पर पड़ेगा। खासतौर पर महानगरों में तैनात कर्मचारियों को…
नई दिल्ली वैज्ञानिकों ने एक ऐसा खजाना खोजा है जो आंखों से दिखाई नहीं देता. जापान की राजधानी टोक्यो से 360 किलोमीटर दूर समुद्र में यह कामयाबी मिली है. वैज्ञानिकों ने 700 मीटर की गहराई में ‘फूल गोल्ड’ के अंदर असली सोना खोजा है. यह कोई आम सोना नहीं है. यह पत्थरों के अंदर परमाणु स्तर पर छिपा हुआ है. हिगाशी-आओगाशिमा काल्डेरा नाम की जगह पर यह रिसर्च की गई है. यहां समुद्र तल पर ज्वालामुखी मौजूद हैं. इन्हीं ज्वालामुखियों के पास मौजूद पत्थरों में यह अदृश्य सोना मिला है. रोबोटिक पनडुब्बियों की मदद से इन पत्थरों के सैंपल निकाले…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करने तथा लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ हमें अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है. हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की भी पहचान है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की अध्यात्म और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति विशिष्ट पहचान रही है. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता हर किसी को आकर्षित करती है इसलिए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. हमें…