नई दिल्ली अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ अपनी कमाई और टैक्स की जानकारी देना ही काफी नहीं है। आपको अपने सभी एक्टिव बैंक अकाउंट की जानकारी भी आईटीआर में देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर आगे चलकर परेशानी हो सकती है। कई बार क्या होता है कि टैक्सपेयर्स अपने करेंट अकाउंट की जानकारी दे देते हैं लेकिन सेविंग अकाउंट को देना भूल जाते हैं। या किसी टैक्सपेयर्स के पास 5-6 सेविंग या करेंट अकाउंट है, जो वो सिर्फ एक अकाउंट की जानकारी आईटीआर में दे देते हैं, जिसे वह सबसे ज्यादा…
Author: News Desk
नई दिल्ली ईरान और अमेरिका के बीच डील कराने में जुटा पाकिस्तान अब युद्ध में भी उतर सकता है. ऐसी अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं क्योंकि यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइलें दागी हैं. इस अटैक के बाद इस्लामाबाद को सऊदी और ईरान दोनों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. पाकिस्तान ने पिछले साल सऊदी अरब के साथ एक डिफेंस डील पर साइन किए थे, जिसके बाद उसके हजारों सैनिक सऊदी अरब में तैनात हैं. अब ऐसी आशंका है कि सऊदी और ईरान के बीच तनाव बढ़ सकता है, जो पाकिस्तान को…
नई दिल्ली रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। यह देश की पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन है जो कि बिना डीजल और बिजली के तारों के चलेगी।जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली इस पैसेंजर ट्रेन में 2600 लोग सफ़र कर सकेंगे। फिलहाल यह ट्रेन 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी और दो घंटे में यह दूरी तय करेगी। बीच में 12 स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। नहीं निकलता है धुआं रेल मंत्रालय के अनुसार,…
चेन्नई तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की सरकार को अस्थिर करने की कथित साजिश प्रोजेक्ट मेघालय को लेकर चेन्नई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि TVK के 15 विधायकों को 35-35 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे। विधायक ने दर्ज कराई शिकायत यह शिकायत उथंगराई से TVK विधायक एन. एलैयाराजा ने दर्ज कराई थी। विधायक का आरोप है कि यूट्यूबर थिरुनावुक्कारासु, जो ओपिनियन पोलिंग ग्रुप IDPS चलाते हैं, और अन्य लोगों ने विधानसभा में पार्टी…
नई दिल्ली नेपाल की राजधानी काठमांडू की सड़कों पर इन दिनों भारी उबाल है। वजह है 25 साल के एक युवक की दर्दनाक मौत, जिसने सिस्टम की बेरुखी और कर्ज के तनाव में आकर सरेआम खुद को आग के हवाले कर दिया। गणेश नेपाली नाम का यह युवक अब बालेन्द्र शाह सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों का सबसे बड़ा चेहरा बन गया है। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि बढ़ते बवाल को देखते हुए चल रहे संसद सत्र तक को स्थगित करना पड़ा है। जेन-जी यानी युवा वोटर्स के भारी समर्थन से महज चार महीने पहले सत्ता…
नई दिल्ली UNSC यानी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थायी सदस्यता के दावे पर अब चीन ने भी प्रतिक्रिया दे दी है। पड़ोसी मुल्क ने कहा है कि वह इस तरह की खबरों पर गौर कर रहा है। खास बात है कि पहले ही कई बड़े देश भारत का साथ दे रहे हैं। चीन की तरफ से यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। क्या बोला चीन चीन ने गुरुवार को कहा कि उसने 2028-29 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की…
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने वनडे करियर अब लगभग अंत की ओर बढ़ रहा है। उनकी आक्रामक शैली, बेहतरीन टाइमिंग और लंबी पारियां खेलने की क्षमता ने उन्हें महान वनडे बल्लेबाजों की कतार में खड़ा कर दिया है। यदि वे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मुकाबले के बाद अपने इस शानदार सफर पर विराम लगाते हैं, तो वे अपने पीछे कुछ ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स छोड़ जाएंगे, जिन्हें भविष्य में किसी भी बल्लेबाज के लिए तोड़ पाना लगभग नामुमकिन के बराबर होगा। वनडे इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रोहित…
नई दिल्ली यूरोप दौरे पर टीम इंडिया की लगातार नाकामी ने सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि टीम सेलेक्शन और मैनेजमेंट की सोच पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पिछले नौ इंटरनेशनल मुकाबलों में से सात में हार झेल चुकी भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी अब साफ नजर आने लगी है. विदेशी परिस्थितियों में अतिरिक्त बल्लेबाज की जगह ऑलराउंडरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा भारत को लगातार भारी पड़ रहा है. भारतीय क्रिकेट की पहचान हमेशा मजबूत बल्लेबाजी रही है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इंग्लैंड जैसे दौरे पर टीम इंडिया के वनडे…
चेन्नई तमिलनाडु में बीते मई महीने में चुनाव जीतकर थलपति विजय ने राजनीति मे धांसू एंट्री मारी थी। हालांकि अब 2 महीने के भीतर ही TVK सरकार मुश्किलों में घिर गई है। इसके पीछे की वजह है राज्य में हाल ही में हुई एक सनसनीखेज घटना। दरअसल तमिलनाडु के नागरकोइल से बीते दिनों एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई थी। यहां की एक जेल में एक दिव्यांग कैदी की हिरासत में मौत हो गई। मामला सामने आते ही राज्य में भारी सियासी बवाल मच गया है। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने विजय की सरकार पर तीखा हमला…
भर्ती परीक्षाओं को लेकर प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जवाब देने की पुख्ता तैयारी कर ली गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले युवाओं से रूबरू होंगे। इसमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों में भर्ती परीक्षाओं से लेकर अग्निपथ योजना पर पार्टी के रवैये को आड़े हाथों लिया जाएगा। भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल की ओर से डोईवाला में सुबह 11 बजे अग्निवीर योजना और भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं से संवाद का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री धामी इस कार्यक्रम…