मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' आखिरकार करीब चार साल के इंतजार के बाद रिलीज के लिए तैयार है. इस थ्रिलर फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा. 4 साल बाद होगी रिलीज डायरेक्टर नवजोत गुलाटी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पूजा मेरी जान' को पहले जियोसिनेमा पर रिलीज करने का प्लान था लेकिन जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर के बाद फिल्म की रिलीज अटक गई थी. अब ZEE5 ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है. लेकिन फ्लिम की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट अभी तक…
Author: News Desk
हैदराबाद हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे आईपीएस ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी की कलीग महिला ट्रेनी IPS अफसर की शिकायत पर यौन उत्पीड़न, पीछा करने और धमकी देने को लेकर केस दर्ज किया गया है। 30 वर्षीय महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया कि आरोपी जून के अंतिम सप्ताह से लगातार उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत के आधार पर अत्तापुर थाने में बीएनएस और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर…
तेहरान ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सोमवार को दावा किया कि दक्षिणी होर्मुज स्ट्रैट में दो तेल टैंकरों में धमाका हुआ है, जिसके बाद दोनों जहाज बेकार हो गए। IRGC ने एक बयान में कहा कि दोनों टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रैट से होकर गुजरने वाले एक असुरक्षित दक्षिणी रास्ते का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी। IRGC का आरोप है कि उन्हें अमेरिकी सेना ने इस रास्ते का इस्तेमाल करने के लिए उकसाया था। IRGC ने कहा, जब तक इस इलाके में अमेरिका की आक्रामकता जारी रहेगी, तब तक यह जलमार्ग असुरक्षित रहेगा। IRGC ने चेतावनी देते…
नई दिल्ली भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच को भारत ने जीता था लेकिन इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे मैच को अपने नाम कर लिया। रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने आखिरी वनडे मैच खेला। टीम इंडिया का अगला मैच कब? इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में मैदान पर उतरेगी। वहां भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 23 जुलाई को हरारा…
बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप से उमस भरी गर्मी होती है. इस तरह की गर्मी में शरीर से पानी की तरह पसीना बहता है, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होना आम बात है. बहुत लोग आपको शिकायत करते दिख जाएंगे कि वो कितना भी पानी पी लें, लेकिन फिर भी उनका गला बार-बार सूखता है और उन्हें जल्दी-जल्दी प्यास लगती है. हेल्थ को ध्यान में रखते हुए अपनी प्यास बुझाने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से बचाने के लिए नारियल पानी पीना पसंद करते हैं. ये उन्हें तरोताजा रखने के साथ ही…
इंदौर पिछले हफ्ते आई तेज गिरावट के बाद सोमवार को सोना और चांदी दोनों में फिर तेजी लौट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) से लेकर सर्राफा बाजार तक सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर के रेट में उछाल आया है.अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर देख लें। MCX पर कितना महंगा हुआ सोना और चांदी? सोमवार सुबह एमसीएक्स (MCX) पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स करीब ₹496 की बढ़त के साथ ₹1,41,402 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स में…
नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम की गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई. दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने में सूजन के कारण मुकाबले से बाहर थे और उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला. हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार दो मेडन ओवर फेंके और 20 डॉट गेंदों का स्पेल डाला, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल और बेन डकेट ने पहले संभलकर बल्लेबाजी की और फिर भारतीय गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो…
भोपाल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने संगठन विस्तार के तहत 15 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। जिन जिलों में अध्यक्ष पद को लेकर कई दावेदार थे, वहां संगठन ने संतुलन बनाते हुए कुछ नेताओं को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी है। जारी सूची के अनुसार सागर ग्रामीण में आयुष पाण्डेय, हरदा में धर्मेंद्र पाल, सीधी में अजय गुप्ता, टीकमगढ़ में संकल्प जैन, खरगोन में अंकुश जायसवाल, जबलपुर ग्रामीण में पंकज तिवारी, बैतूल में विक्रम वैद्य, झाबुआ में प्रकाश परमार और ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।…
वर्धा महाराष्ट्र में वर्धा समृद्धि हाइवे पर एक भीषण हादसा हुआ है. वर्धा के पास हाईवे पर एक कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर के बाद 6 लोगों की जलकर मौत हो गई. कार और ट्रक में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई और कार धू-धू कर जलने लगी. टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोगों की गाड़ी जलते हुए ट्रक के नीचे फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से हर तरफ शोक और सदमे का माहौल है। आग लगने से ट्रक ड्राइवर…
जब भी अधिक बाल झड़ते हैं अक्सर अधिकतर लोग सबसे पहले अपने शैम्पू को बदलने का फैसला करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि शैम्पू में ही कोई खराबी है या वो शैम्पू उनको सूट नहीं कर रहा. शैम्पू का मुख्य काम स्कैल्प और बालों से गंदगी, तेल और धूल-मिट्टी को साफ करना है. यह महज एक साबुन या क्लीन्जर की तरह होता है. अक्सर लोग भ्रम में रहते हैं कि शैम्पू बदलने से हेयर फॉल की समस्या रातों-रात खत्म हो जाएगी. सच तो यह है कि शैम्पू बालों की जड़ों के भीतर जाकर हेयर फॉलिकल्स को डैमेज नहीं करता,…