उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जेई और एई भर्तियां जारी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा सचिवालय कूच के लिए निकल पड़े। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले जुटे युवाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रियाएं लंबित हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि जेई और एई समेत अन्य पदों पर जल्द से जल्द भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएं और नियमित भर्ती कैलेंडर घोषित किया जाए, ताकि युवाओं को स्पष्ट दिशा…
Author: News Desk
गंगटोक सिक्किम में लैंडस्लाइड के बाद निर्माणाधीन समारदुंग सुरंग का एंट्री गेट बंद होने के बाद सोमवार से ही कई मजदूर अंदर फंसे हुए हैं. इस बीच टनल में मीथेन गैस रिसाव होने की वजह से हालात और भी खराब हो गए. अब तक 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है. वहीं 12 मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला गया है. NDRF ने कहा कि अब तक 10 शवों को बाहर निकाला गया है. हमें ठीक-ठीक नहीं पता कि अंदर कितने लोग और फंसे हैं. टनल लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी है. अंदर गैस होने की वजह से हम ऑक्सीजन मास्क लगाकर…
नई दिल्ली फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन की जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने अपना आपा खो दिया। अर्जेंटीना के प्लेयर्स पर स्पेन के खिलाड़ियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ भिड़ते हुए दिखाई देते हैं। फाइनल में स्पेन ने 1-0 से जीत हासिल की। एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन के फेरान टोरेस ने गोल दागा और अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाया। जैसे ही मैच खत्म होने का एलान हुआ और अर्जेंटीना की हार सुनिश्चित हुई, वैसे ही…
मुंबई हॉकी इंडिया ने आगामी FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। कुल 20 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। हॉकी वर्ल्ड कप 15 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में खेला जाएगा। चीफ कोच क्रेग फुल्टन को भरोसा है कि चुनी गई स्क्वॉड के पास 'इंडियन हॉकी हिस्ट्री में अपना चैप्टर लिखने' का अच्छा मौका है। एशियाई के टॉप डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम को लीड करेंगे, जबकि भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भी टीम का हिस्सा हैं, जो अनुभवी…
मॉनसून अपनी दस्तक दे चुका है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. बारिश गर्मी से तो राहत देता है, लेकिन इसके साथ आने वाली उमस और नमी त्वचा की कई परेशानियों को बढ़ा देती है. बारिश का मौसम खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता. इन दिनों उनके चेहरे पर अतिरिक्त तेल जमा होने लगता है, जिससे त्वचा चिपचिपी महसूस होती है. साथ ही पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और चेहरे की चमक कम होने लगती है. इन सभी स्किन की दिक्कतों को कम करने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स लगाना शुरू कर देते हैं,…
नई दिल्ली जिम्बाब्वे के टी20 कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज का एकतरफा प्रबल दावेदार मानने से इनकार किया है. उनका कहना है कि यह सीरीज बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाली होगी, जिसमें दोनों टीमों के पास जीत का बराबर मौका है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है. जिम्बाब्वे को उम्मीद है कि वह उस भारतीय टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगा, जो आयरलैंड और इंग्लैंड के निराशाजनक व्हाइट-बॉल दौरे के बाद वापसी की कोशिश में है. भारत को बेलफास्ट में आयरलैंड…
नई दिल्ली समंदर में एक जहाज पर हुए हमले में 4 भारतीय क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है. जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया है. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की जानकारी दी है. ये हमला MV गोल्डन लियो नाम के जहाज पर हुआ है. ये जहाज यूक्रेन के ओडेशा बंदरगाह से निकल रहा था. तभी इस पर हमला हुआ। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार 19 जुलाई 2026 को यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय MV GOLDEN LEO नाम के एक जहाज पर हमला हुआ. यूक्रेन का दावा है कि ये हमला…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया. पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा भी कराई गई. प्रधानमंत्री ने इस पूरे मामले को 'घोर पाप' बताया और कहा कि सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा ताकि आगे कभी पेपर लीक जैसी घटना न हो। सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने…
एक कांग्रेस नेता के बयान ने समाजवादी पार्टी में हंगामा मचा दिया है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा है कि समाजवादी पार्टी को मुसलमान बतौर लीडर बर्दाश्त नहीं है। निहितार्थ यह कि बतौर वोटर तो समाजवादी पार्टी में मुसलमानों का स्वागत है, लेकिन नेता के रूप में नहीं। मतलब आप मुसलमान हैं तो सपा के जीतने की स्थिति में हो सकता है मंत्री बना दिए जाएं, लेकिन मुख्यमंत्री बन जाएं, यह मुमकिन नहीं। सरल शब्दों में कहें तो समाजवादी पार्टी या उसकी सरकार की कमान किसी मुसलमान के हाथ में नहीं दी जाएगी। इमरान मसूद ने एक तरह से…
नईदिल्ली एथेनॉल वाले पेट्रोल से कथित रूप से गाड़ियों के इंजन खराब होने की खबरों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आने वाले दिनों में एथेनॉल आपके किचन में एंट्री कर सकता है। खाना LPG या PNG की जगह एथेनॉल वाले चूल्हे पर पकता नजर आ सकता है। इसके लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय जल्द ही एक नई नीति लाने जा रहा है, जिसमें एथेनॉल को खाना पकाने वाला मुख्य ईंधन बनाया जाएगा। द इकनॉमिक टाइम्स ने यह जानकारी उद्योग जगत से जुड़े अधिकारियों के हवाले से दी है। इस नीति के तहत एथेनॉल को बढ़ावा…