Author: News Desk

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा से लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डॉ. पटेल ने मंत्री श्री वर्मा को पद्मश्री जागेश्वर यादव जी के प्रेरणादायी जीवन और संघर्षों पर आधारित अपनी नवनिर्मित पुस्तक ‘बिरहोर जननायक’ की प्रति सप्रेम भेंट की। इस गौरवमयी अवसर पर स्वयं पद्मश्री जागेश्वर यादव जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मंत्री  श्री वर्मा के साथ अपने सामाजिक जीवन के गहरे अनुभवों को साझा किया। ​पुस्तक में बिरहोर समुदाय के उत्थान की अद्भुत गाथा मुलाकात के दौरान मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने पुस्तक का अवलोकन किया और इसके…

Read More

रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मजबूत अधोसंरचना विकसित की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में स्वास्थ्य अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए 6 करोड़ 42 लाख 70 हजार रुपए की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 3 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपए की लागत से निर्मित जिला चिकित्सालय भवन के प्लिंथ अपग्रेडेशन एवं ऊंचाई विस्तार कार्य का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का…

Read More

रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने एसएलबीसी के बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को उनके हिस्से की राशि के लिए ऋण देने की प्रक्रिया का सरलीकरण करें, जिससे हितग्राही आवास शीघ्रता से बना सकें। मुख्य सचिव ने नगरीय-प्रशासन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत जिन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत हुए हैं, उनके लिए एक विशेष शिविर लगाकर बैंकर्स से ऋण दिलवाये। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश की राशि हितग्राहियों को दी जाती है। मुख्य सचिव श्री विकासशील…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दोरान उन्होंने कृष्णा वट के पौधे का रोपण किया।इस उद्यान का विकास मधुमक्खियों, तितलियों एवं पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परागण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रकार के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया जा रहा है। उद्यान के आसपास कीटनाशकों एवं अन्य हानिकारक रसायनों के उपयोग को प्रतिबंधित रखा जाएगा, जिससे…

Read More

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के हर सांसद, मंत्री, विधायक को एक-एक विधानसभा में 24 घंटे के प्रवास का कार्यक्रम तय किया है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में इस पर मुहर लगी। इस दौरान ये भी तय हुआ कि कोर कमेटी के सभी 17 सदस्यों को 23 हारी हुई विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पिछले दिनों राज्य में हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के बाद कार्यक्रमों का असर नजर आने लगा है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए। बैठक में उत्तराखंड…

Read More

रायपुर: राजस्व एवं  उच्च शिक्षा मंत्री माननीय श्री टंक राम वर्मा ने आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अद्यतन पाठ्यक्रम पर आधारित एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं दूरगामी पुस्तक मानचित्र निर्माण के सिद्धांत: का विमोचन किया। उच्च शिक्षा एवं भूगोल के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली इस बेहद उपयोगी पुस्तक का लेखन प्रदेश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. राजू चंद्राकर और डॉ. लोकेश पटेल द्वारा किया गया ळें विमोचन के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने दोनों विद्वान लेखकों को उनके इस उत्कृष्ट अकादमिक कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव…

Read More

रायपुर: सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला कोरबा के पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा जगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं से लाभ प्रदान किया गया। जिसमें जनपद पंचायत पाली अंतर्गत एक हितग्राहियों को राशन कार्ड, एक हितग्राही को पेंशन…

Read More

रायपुर: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार लोगों के लिए भरोसे और राहत का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक श्री अरुण साव आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कोदवामहंत में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने वहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन एवं गोदभराई कराते हुए…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आगामी शुक्रवार 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले पंजीकृत श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे। इस गरिमामय अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ’योजना के तहत…

Read More

रायपुर: प्रदेश के कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम कोसमनारा में 23 करोड़ 03 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, 100 सीटर बालक छात्रावास तथा 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्राम पटेलपाली स्थित फल-सब्जी मंडी परिसर में 4 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न अधोसंरचना कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन की शुरुआत जय मां चंद्रहासिनी के जयघोष…

Read More