Author: News Desk

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को सीएम धामी ने नियुक्ति पत्र सौंपे। शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में इन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन और पशुपालन विभाग के अंतर्गत आज नवचयनित 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य में बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक…

Read More

सरकार ने अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता के लिए नई नियमावली जारी की है। इसमें मान्यता नवीनीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त रखी गई है। कहा गया है कि गैर-अल्पसंख्यक समुदाय के 15 फीसदी से अधिक छात्र नामांकित नहीं होने चाहिए। यह शर्त मदरसों को छोड़कर अन्य अल्पसंख्यक संस्थानों पर सवाल उठाती है। सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन संस्थानों में 85 फीसदी अल्पसंख्यक छात्र नहीं होते हैं। प्रदेश सरकार 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को समाप्त कर देगी। इसके स्थान पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है। यह प्राधिकरण मदरसों सहित सभी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों…

Read More

नई दिल्ली भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये के पार पहुंच गई है. जबकि चांदी की कीमत भी बढ़ोतरी के साथ 2 लाख 45 हजार रुपये किलो के पार है। ibjarates.com पर 09 जून 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट…

Read More

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ने दोनों खिलाड़ियों को फिट घोषित किया है। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित और हार्दिक का अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना तय हो गया है। हार्दिक और रोहित दोनों हुए फिट हार्दिक पंड्या पीठ में ऐंठन से जूझ रहे थे। इस वजह से आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे।…

Read More

मुंबई आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दोनों टी20 सीरीज के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। सीनियर चयन समिति ने सिराज की जगह लंबे समय बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है। इस फैसले ने फैंस को काफी ज्यादा हैरान कर दिया है। क्यों बाहर हुए मोहम्मद सिराज? BCCI द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, सिराज किसी चोट के कारण बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि आगामी लंबे और व्यस्त…

Read More

क्या भारत ऐतिहासिक 'डबल' (दो बड़े खिताब एक साथ जीतना) पूरा कर पाएगा? क्या ऑस्ट्रेलिया अपनी खोई हुई जगह वापस पा सकेगा? क्या हमेशा अंतिम पड़ाव पर चूकने वाला दक्षिण अफ्रीका इस बार सुर्खियां बटोरेगा? या कोई कमजोर मानी जाने वाली टीम रोमांचक जीत हासिल करेगी? इंग्लैंड में 12 जून से शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के 10वें सत्र में कई रोमांचक संभावनाएं हैं। किसकी दावेदारी कितनी मजबूत है और उनकी राह में क्या चुनौतियां हैं, आइए समझते हैं। भारत: पिछले साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने के बाद भारत टी20 फॉर्मेट में जीत दर्ज करके शानदार…

Read More

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका (PM Ujjwala Yojna Rule Change) देते हुए सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की संख्या में बड़ी कटौती की है. देश में हाल ही में तेल वितरण कंपनियों द्वारा 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद, अब सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। उज्ज्वला योजना के नियमों में बदलाव के बाद अब PMUY के लाभार्थियों को पहले चार रिफिल पर प्रति सिलेंडर 300 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) मिलेगा. उज्ज्वला योजना वाले एक आम परिवार में औसतन साल भर…

Read More

राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म का तेलुगु वर्जन 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुका है. शानदार कलेक्शन के बावजूद स्पोर्ट्स ड्रामा सोशल मीडिया पर कई वजहों से चर्चा और विवादों का हिस्सा बनी हुई है. हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट के दौरान अभिनेता जगपति बाबू ने इपर रिएक्ट किया. पेड्डी को लेकर क्या बोले जगपति बाबू जगपति बाबू ने कहा कि ‘पेड्डी’ ने कई चुनौतियों का सामना किया और आखिरकार जीत हासिल की. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी फिल्म का असली फैसला आखिरकार वही दर्शक…

Read More

उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी का कहर जारी है. ऐसे में थका देने वाली धूप से घर लौटते ही हर कोई एसी (Air Conditioner) को सबसे कम तापमान यानी 16 या 17 डिग्री पर सेट कर देता है ताकि कमरा तुरंत ठंडा हो जाए. हम सोचते हैं कि इससे हमें जल्दी राहत मिलेगी, लेकिन हकीकत में यह तरीका सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. दरअसल, इतने कम तापमान पर लगातार एसी चलाना न केवल आपके घर का बिजली बिल रॉकेट की तरह बढ़ाता है, बल्कि आपको बीमार कर अस्पताल के लंबे-चौड़े बिल का भुगतान करने…

Read More

सोनीपत हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव लाठ की रहने वाली उभरती हुई स्टार महिला पहलवान काजल ने इंटरनेशनल मंच पर एक बार फिर से सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। काजल ने मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित इंटरनेशनल रैंकिंग रेसलिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले, प्रदेश और पूरे देश का गौरव बढ़ा है। पहलवान काजल फिलहाल सोनीपत के सेक्टर-23 में अपने चाचा पहलवान कृष्ण के पास रहकर कुश्ती की बारिकियां सीख रही हैं। वह अपनी लगातार कठिन मेहनत, अनुशासित…

Read More