Author: News Desk

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश की प्रथम केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना केन्द्र सरकार, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के मध्य परस्पर सहयोग एवं समन्वय का एक अनूठा उदाहरण है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के सपने को साकार करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीड़ा उठाया है। बहुउद्देशीय और महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। इस परियोजना से किसानों को जहां सिंचाई के लिए भरपूर जल उपलब्ध होगा, वहीं पेयजल और उद्योगों के लिए भी पर्याप्त पानी…

Read More

धमतरी जिले के ग्राम सिरसिदा में युवक की रातभर बेदम पिटाई से उसकी मौत हो गई. धान चोरी करने वाले का दोस्त कह कर दंपती ने युवक को इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया. मृतक के पिता ने गांव के ही पुरुष और महिला पर पिटाई करने का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कार्तिक पटेल, उम्र 19 वर्ष ग्राम सिरसिदा निवासी है. मृतक के पिता तुलसी राम पटेल ने कहा कि कुरूद पुलिस को सूचना देने के बाद भी गांव नहीं पहुंची. पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शव को लाया गया है. इस मामले…

Read More

भोपाल । भाजपा संगठन के चुनाव में सारे नियमों और वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों को दरकिनार कर ऐसे मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी, जो इसके काबिल नहीं है। इसकी शिकायत प्रदेश चुनाव समिति को की गई है। मंडल अध्यक्षों को लेकर भाजपा के अंदर ही अंदर घमासान मचा हुआ है। हालांकि खुलकर कोई बोलने को कोई तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों की खबर है कि इसको लेकर प्रदेश चुनाव समिति को शिकायतें की गई हैं। इस बीच हितानंद और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने दिल्ली में मप्र के सांसदों के साथ अलग बैठक की है। मप्र भवन में…

Read More

दंतेवाड़ा बस्तर में नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी. हालांकि अब तक मामले की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना से परिजन दहशत में है. परिजनों ने कोई FIR भी नहीं करवाई है. यह मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने गुफापारा में सामनाथ कश्यप की हत्या की है. घटना को अंजाम देने दर्जनभर हथियारबंद नक्सली पहुंचे थे. सामनाथ नक्सलियों के संगठन में लंबे समय से जुड़ा हुआ था. नक्सली कमेटी में जनताना…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के निकाय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भले ही आम आदमी पार्टी (आप) अपनी पीठ थपथपाने में लगी हो लेकिन इसे पार्टी के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। निकाय चुनावों ने पांच नगर पालिकाओं में से आप को केवल पटियाला में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। वह बात अलग है कि लुधियाना और जलंधर में भी आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। खास बात यह है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के क्षेत्र संगरूर में ही पार्टी को झटका लगा है। जनाकारों की माने तो यह सीएम भगवंत मान और…

Read More

रायपुर: राजधानी में बड़ी संख्या में हाई इंटेंसिटी एलईडी हेडलाइट वाले वाहन दौड़ रहे हैं, जो कई बार दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। शहर में हर दूसरा व्यक्ति अपने वाहन को हाई बीम पर चलाता है। ऐसे में एलईडी हेडलाइट की तेज रोशनी से वाहन चालकों के सामने कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। रात के समय वाहन चालकों को किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। इसके बाद भी शहर में कई वाहन चालक नियमों के विरुद्ध तेज गति से वाहन चलाते हैं।…

Read More

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार से युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और रेड्‌डी गांव के पास शव को फेंक दिया. शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया गया है. पर्चे में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित रेड्डी गांव में रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में 5 नक्सली पहुंचे थे. सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का आह्वान किया. बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम गार्डन से सभा कर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने निकले हैं. मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ते कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई. युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव कानून व्यवस्था और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल हो रहे हैं, जहां वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे. इस दौरान बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार को लेकर बात की जायेगी. मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी लेकर चर्चा करेंगे. इस मीट में उद्योग विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन, फिक्की के पूर्व अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार…

Read More