Author: News Desk

गाजा पट्टी पर इस्राइली हवाई हमलों में सोमवार को कम से कम 20 लोग मरे और कई घायल हुए हैं। फलस्तीनी चिकित्सकों ने कहा, रविवार देर रात और सोमवार को किए गए हमलों में इस्राइल द्वारा मानवीय क्षेत्र घोषित मुवासी में एक तंबू शिविर पर हमला किया। इसमें दो बच्चों सहित आठ लोग मारे गए, जबकि 30 घायल हो गए। दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल ने कहा, मृतकों के शव उसने देखे और गिने हैं। ये हमले तब हो रहे हैं जब युद्धविराम पर चर्चाएं तेज हुई हैं। अस्पताल के रिकॉर्ड बताते हैं कि सहायता काफिले की सुरक्षा…

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र में अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके सागर बंगले पर पहुंचे। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में जगह न मिलने के चलते भुजबल नाराज चल रहे थे। अब सीएम फडणवीस से उनकी मुलाकात से सवाल उठ रहा है कि क्या एनसीपी नेता बीजेपी में शामिल हो सकते है। गौरतलब है कि मंत्री पद न मिलने पर एनसीपी नेता भुजबल ने अजित पर तंज कसा था। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि फडणवीस उन्हें कैबिनेट में शामिल करना चाहते थे, लेकिन अजित पवार ने ऐसा होने नहीं दिया। एनसीपी के…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिकी समयानुसार, सोमवार दोपहर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 78 वर्षीय बिल क्लिंटन को बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने जानकारी दी कि कोई आपातकालीन स्थिति नहीं है। बिल क्लिंटन ने 1993 से 2001 तक अमेरिका के 42 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। 2001 में क्लिंटन के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद के वर्षों में पूर्व राष्ट्रपति को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लंबे समय तक सीने में दर्द और…

Read More

दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक युवक पर कई बार चाकू से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, बचाने गए मृतक के दोस्त के पिता पर भी बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 5 नाबालिगों को पकड़ लिया गया है। रंजिश की वजह से हुआ हमला पुलिस ने बताया कि चाकू गोदकर मारने की घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत एक टीम भेजी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने असंभव को संभव कर दिखाया। डाक्टरों ने आठ घंटे तक चली सर्जरी के बाद महिला के कटे हुए बाएं हाथ को जोड़ दिया, जो कलाई के पास लगभग पूरी तरह से कट गया था। महिला का दायां हाथ भी आंशिक रूप से कटा था। अस्पताल ने सोमवार को कहा, डाक्टरों ने न केवल 40 वर्षीय महिला के कटे हाथों को जोड़ा, बल्कि हमले में क्षतिग्रस्त हुए रक्त वाहिकाओं और नसों का भी इलाज किया। महिला को कई चोटें आई थीं। हाल ही में महिला पर उनके बेटे ने हमला किया…

Read More

निगरानी रखने और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी जल्द से जल्द करें पूर्ण: कलेक्टर डॉ. सिंह रायपुर । रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और तेजी से की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में अवैध प्लाटिंग के मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। उन्होंने पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों सहित तहसीलदारों और अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर पैनी निगाह रखने और शिकायतों…

Read More

दिल्ली: अनजान नंबर से वट्सऐप पर मेसेज आता है। अमेरिकी मार्केट और सेंसेक्स में निवेश से 10 से 15 फीसदी मुनाफे का दावा था। टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा जाता है, जिसके बाद ऐप डाउनलोड करवाया जाता है। किसी शख्स से फोन पर बात नहीं हुई और ना ही किसी से कभी मुलाकात। बिजनेस कर रहे 42 साल के युवक ने अनजान इन्वेस्टमेंट अडवाइजर्स के कहने पर 33 लाख रुपये देश के विभिन्न शहरों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब अपना पैसा निकालने लगे तो 20 लाख और इन्वेस्ट करने को कहा गया। पीड़ित के दिमाग की घंटी यहां बज…

Read More

बेंगलुरु। इसरो भारत के 'स्पैडेक्स' मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 30 दिसंबर को लॉंच करेगा। मिशन के तहत दो छोटे अंतरिक्ष यान पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से एक साथ प्रक्षेपित किए जाएंगे। मिशन में सफलता हासिल करने के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष 'डॉकिंग' प्रौद्योगिकी में सक्षम दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। पंजीकरण के बाद न्यू गैलरी से लाइव देख सकते हैं लॉन्चिंग इस पल का साक्षी बनने के लिए इसरो ने लोगों को आमंत्रित किया है। इसरो की वेबसाइट के मुताबिक पंजीकरण करने के बाद लोग लॉंच व्यू गैलरी से लॉंचिंग…

Read More

ठंड और कोहरे के साथ बारिश की चेतावनी भोपाल । मध्य प्रदेश में मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा। प्रदेश में ठंड और कोहरे के बीच अब बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। दिसंबर महीने में कड़ाके की ठंड शुरू हुई थी। वहीं अब साल के अंत से पहले मौसम विभाग ने वर्षा होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश में सीजन का पहला मथवा गिरने का अनुमान है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरेंगे। बदले मौसम का…

Read More

पूरे उत्तर भारत में सोमवार को मौसम ने करवट ली। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ मैदानी राज्यों में हल्की बारिश से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। बात करें आज के मौसम की तो दिल्ली NCR को लेकर मौसम विभाग ने 24 और 25 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री तक रह सकता है। 26-27 सितंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसकी वजह से अगले कुछ दिनों में राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी इलाके में…

Read More