जाकर्ता पीएम मोदी को एक और देश का सर्वोच्च सम्मान मिला है. जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच सम्मान से नवाजा गया है. इस बाबत इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आज यानी मंगलवार को घोषणा की. उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दिया गया. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने बताया कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को मजबूत करने में दिए गए योगदान…
Author: News Desk
इंदौर घरेलू फ्यूचर्स मार्केट MCX में सोने और चांदी के भाव मंगलवार (7 जुलाई) सुबह गिर गए। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जून नीति बैठक के मिनट्स का इंतजार कर रहे हैं, ताकि केंद्रीय बैंक की मोनेटरी पॉलिसी की दिशा के बारे में और सुराग मिल सकें। सुबह 9:05 बजे तक MCX पर अगस्त गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.52% यानी 767 रुपये की गिरावट के साथ ₹1,46,148 प्रति 10 ग्राम पर आ गए, जबकि सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स 1.14% यानी 2859 रुपये टूटकर ₹2,33,416 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे।सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-आंगन तक पहुंचकर करना है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में चार जुलाई से 15 दिन का ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के पहले तीन दिनों में ही हजारों लोगों ने जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों का लाभ उठाया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौके पर ही जन शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग…
सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सोमनाथ के लिए विशेष रेल (सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा) रवाना होगी। इस ट्रेन में राज्य के विभिन्न समूहों के 700 से ज्यादा लोग सोमनाथ के दर्शन को जाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यात्रा के लिए संस्कृति विभाग को नोडल बनाया गया है। 13 जुलाई को…
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में सहकारिता के विस्तार के लिए आठ नए सहकारी संघ गठित किए जाएंगे। जिला स्तर के बाद विधानसभा क्षेत्रों में भी सहकारिता मेलों का आयोजन किया जाएगा। इससे किसानों, कारीगरों व महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध होने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सोमवार को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग की ओर से सहकार मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पांच वर्षों में सहकारिता की उपलब्धियों, चुनौतियों व भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की…
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को चार करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की। कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। योजना के तहत मार्च 2026 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अप्रैल…
उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे रोका नहीं जा सकता. बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और स्किन में ढीलापन आना आम बात है. इन्हें कम करने के लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखी ग्रीन टी भी आपकी स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाए रखने में मदद कर सकती है. आज हम आपको घर पर ग्रनी टी से नेचुरल एंटी-एजिंग टोनर बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. यह टोनर न सिर्फ आपकी…
उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए खिलाड़ियों के चयन की तिथियों की घोषणा कर दी है। योजना के अंतर्गत 14 जुलाई और एक अगस्त से ट्रायल शुरू हो जाएंगे। योजना की विभिन्न श्रेणियों में चयनित खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे वे अपना खेल कॅरिअर आगे बढ़ा सकें। इसके तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 14 जुलाई से शुरू होंगे।जबकि 14 वर्ष से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होगी। चयन प्रक्रिया ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, वार्ड, विकासखंड और जिला…
लंदन महिला सिंगल्स में सातवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गफ ने रविवार देर रात स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेंचिच को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। कोर्ट नंबर-1 की छत बंद होने के बीच खेला गया यह मुकाबला रात 11 बजे के निर्धारित ‘कर्फ्यू’ से महज दो मिनट पहले समाप्त हुआ। विंबलडन में रात 11 बजे के बाद खेल जारी रखने की अनुमति नहीं होती लंबे इंतजार के बाद कोर्ट पर उतरी दोनों खिलाड़ी शुरुआत में अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखीं। 11वीं वरीयता प्राप्त बेंचिच ने पहला सेट अपने तीसरे…
अक्सर माना जाता है कि हवा प्रदूषण के कारण खांसने, दम घुटने और सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स ने अब एक ऐसी चेतावनी दी है जो आपकी चिंताएं बढ़ा सकती है. हालिया रिसर्च में पाया गया है कि हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बारीक कण न सिर्फ हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित कर रहे हैं बल्कि इनका सीधा असर हमारे बालों और स्कैल्प पर भी पड़ रहा है. ये महीन कण इतने छोटे होते हैं कि ये आसानी से स्कैल्प की त्वचा के रोमछिद्रों में घुस जाते हैं जिससे बालों का गिरना और उनकी…