Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»साई सुदर्शन के बाहर होते ही सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, श्रीलंका दौरा अहम
    खेल

    साई सुदर्शन के बाहर होते ही सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, श्रीलंका दौरा अहम

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साई सुदर्शन के बाहर होते ही सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, श्रीलंका दौरा अहम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बी साई सुदर्शन के चोटिल होकर बाहर होने के बाद सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. दाएं पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण सुदर्शन सीरीज से बाहर हुए हैं.

    श्रीलंका दौरा सरफराज के लिए इसी लिहाज से बेहद अहम है. भारतीय टेस्ट टीम में मिडिल ऑर्डर की जगहों के लिए मुकाबला आसान नहीं है. ऐसे में अगर उन्हें मौका मिलता है तो यह सिर्फ एक और टेस्ट मैच नहीं होगा. यह उस खिलाड़ी के लिए परीक्षा होगी, जिसके बारे में बचपन से ही असाधारण प्रतिभा की बातें होती रही हैं.

    12 साल की उम्र में 439… और दुनिया की नजरें
    सरफराज ने तब दुनिया का ध्यान खींचा था, जब 12 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के हैरिस शील्ड इंटर-स्कूल टूर्नामेंट में 439 रन ठोक दिए थे. रिजवी स्प्रिंगफील्ड के लिए खेलते हुए उनकी पारी में 56 चौके और 12 छक्के शामिल थे. उस उम्र में ऐसी पारी ने उनके बारे में उम्मीदों को आसमान तक पहुंचा दिया.

    सरफराज की उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को शक था कि उन्होंने अपनी वास्तविक उम्र से कम उम्र बताई है. इसी आरोप में उन्हें कुछ समय के लिए निलंबित भी किया गया. बाद में उनकी उम्र की जांच के लिए एडवांस टेस्ट कराया गया. टेस्ट के नतीजे स्वीकार किए गए और इसके बाद सरफराज को दोबारा क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई.

    अंडर-19 में धमाका, फिर भारत की दहलीज
    मुंबई अंडर-19 के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद सरफराज को 2013 में भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 66 गेंदों में शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई.

    2014 के अंडर-19 विश्व कप में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी. छह मैचों में 211 रन और 70.33 का एवरेज बताता है कि वह सिर्फ प्रतिभाशाली नहीं, बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता भी रखते थे.

    इसके बाद आईपीएल का दरवाजा खुला. 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा और वह आईपीएल खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो गए. अगले साल अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया. बांग्लादेश में खेले गए उस टूर्नामेंट में 355 रन बनाकर वह भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. कई मौकों पर उन्होंने टीम को मुश्किल शुरुआत से बाहर निकाला.

    घरेलू क्रिकेट के रन, टेस्ट का इंतजार
    सरफराज ने 2015-16 घरेलू सत्र में मुंबई छोड़कर उत्तर प्रदेश का रुख किया. बाद में मुंबई लौटे और घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते रहे. उनकी बल्लेबाजी ने उन्हें टेस्ट टीम के दरवाजे तक पहुंचाया.

    टेस्ट क्रिकेट में अब तक उनके नाम 6 मैचों में 11 पारियों से 371 रन हैं. उनका उच्चतम स्कोर 150 है और औसत 37.10 का है. उनके खाते में एक शतक और तीन अर्धशतक हैं.

    ये आंकड़े खराब नहीं हैं, लेकिन सरफराज की कहानी में सवाल सिर्फ आंकड़ों का नहीं है. सवाल यह है कि जिस खिलाड़ी से बचपन से असाधारण उम्मीदें की गईं, क्या वह अब इंटरनेशनल स्तर पर अपनी जगह को स्थायी बना सकता है?

    अब अतीत नहीं, वर्तमान बोलेगा
    सरफराज के करियर की सबसे बड़ी ताकत उनकी प्रतिभा रही है. लेकिन भारतीय टीम में जगह बनाए रखने के लिए प्रतिभा के साथ निरंतरता भी चाहिए. घरेलू क्रिकेट के रन, अंडर-19 के रिकॉर्ड और किशोर उम्र में बनाए गए कारनामे उन्हें टीम तक पहुंचा सकते हैं, लेकिन टीम में बनाए रखने का काम सिर्फ वर्तमान प्रदर्शन करेगा.

    यही श्रीलंका दौरे को उनके लिए खास बनाता है. मौका मिलता है तो सरफराज के सामने दोहरी चुनौती होगी. पहली, श्रीलंका की परिस्थितियों में स्पिन के खिलाफ खुद को साबित करना. दूसरी, टीम मैनेजमेंट को यह भरोसा दिलाना कि वह सिर्फ एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज नहीं, बल्कि भारतीय टेस्ट मिडिल ऑर्डर की जरूरत भी हैं.

    क्योंकि अब भारतीय क्रिकेट में हर स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है. नए खिलाड़ी दस्तक दे रहे हैं और बेंच पर मौजूद विकल्प चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ़ा रहे हैं.

    सरफराज के लिए इसलिए संदेश बिल्कुल साफ है- 439 रन की वह किशोर उम्र वाली पारी इतिहास है, अंडर-19 के रिकॉर्ड इतिहास हैं और घरेलू क्रिकेट के रन भी इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं. अब भविष्य तय करने का काम बल्ले को करना है.

    श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान.

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.