Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»एयर इंडिया ने पैसेंजर्स को दिया बड़ा झटका, बदल गई सामान ले जाने की लिमिट…
    देश

    एयर इंडिया ने पैसेंजर्स को दिया बड़ा झटका, बदल गई सामान ले जाने की लिमिट…

    By May 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एयर इंडिया ने पैसेंजर्स को दिया बड़ा झटका, बदल गई सामान ले जाने की लिमिट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगर एयर इंडिया एयरलाइन की फ्लाइट से सफर करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।

    दरअसल, इस एयरलाइन ने यात्रियों के सामान रखने के नियम में बदलाव किया है।

    घाटे में चल रही एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों पर न्यूनतम किराये वाली कैटेगरी में एक यात्री के लिए केबिन में रखने के लिए सामान का न्यूनतम वजन 20 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया है।

    टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने पिछले अगस्त में पेश मूल्य निर्धारण मॉडल में बदलाव किया है। एयरलाइन ने कहा कि सभी के लिए एक साइज का नजरिया अब आदर्श नहीं है।

    किराया मॉडल में 3 कैटेगरी

    एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि किराया मॉडल में तीन कैटेगरी हैं- कम्फर्ट, कम्फर्ट प्लस और फ्लैक्स। ये अलग-अलग मूल्य पर अलग-अलग सुविधाएं देते हैं।

    कम्फर्ट और कम्फर्ट प्लस कैटेगरी के तहत दो मई से निशुल्क केबिन बैगेज सुविधा को 20 किलोग्राम और 25 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया गया है।

    पहले 25 किलो सामान ले जाना था मुफ्त

    टाटा ग्रुप ने साल 2022 में सरकार से एयर इंडिया एयरलाइन का अधिग्रहण किया था। निजीकरण से पहले एयरलाइन 25 किलोग्राम का फ्री बैगेज अलाउंस देती थी, जिसे पिछले साल घटाकर 20 किलोग्राम कर दिया गया था।

    इस एयरलाइन का फ्री बैगेज अलाउंस अब अन्य एयरलाइंस के बराबर है। अहम बात है कि एयर इंडिया यात्रियों को वेट लिमिट यानी वजन की सीमा के भीतर कई बैग ले जाने की अनुमति देगा।

    आपको बता दें कि इंडिगो जैसी अन्य एयरलाइन सिर्फ एक लगेज तक लिमिट रखती हैं।

    वहीं, नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए का आदेश है कि एयरलाइन कंपनियों को यात्रियों को न्यूनतम 15 किलोग्राम मुफ्त चेक-इन बैग ले जाने की अनुमति देनी चाहिए।

    Related Posts

    दुनिया में बढ़ेगी भारत की ताकत! PM मोदी आज से शुरू करेंगे 5 देशों की मैराथन यात्रा

    May 15, 2026

    जनता पर महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दाम भी बढ़े

    May 15, 2026

    CM बनते ही विजय का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों का बढ़ाया महंगाई भत्ता

    May 15, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बढ़ सकता है बोझ! RBI की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता

    May 15, 2026

    दुनिया पर मंदी का खतरा मंडराया, बड़े अर्थशास्त्रियों की चेतावनी; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

    May 15, 2026

    रूस की तेल-गैस गारंटी के बाद भारत का बड़ा दांव, अमेरिका के सामने रखी अहम मांग

    May 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गंजेपन से परेशान लोगों के लिए नुस्खा: प्याज और सरसों तेल से उग सकते हैं नए बाल

    May 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    May 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    May 15, 2026

    IPL 2026: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच में गेंदबाजों का रहेगा दबदबा, जानें पिच रिपोर्ट

    May 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.