Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»हाथ पर नहीं, पीछे मारिए डंडा; जब क्लास में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) चंद्रचूड़ ने की थी टीचर से रिक्वेस्ट, लेकिन…
    देश

    हाथ पर नहीं, पीछे मारिए डंडा; जब क्लास में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) चंद्रचूड़ ने की थी टीचर से रिक्वेस्ट, लेकिन…

    By May 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हाथ पर नहीं, पीछे मारिए डंडा; जब क्लास में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) चंद्रचूड़ ने की थी टीचर से रिक्वेस्ट, लेकिन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) नेपाल के दौरे पर हैं। यहां राजधानी काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ ने अपने बचपन के उस दिन को याद किया, जब उन्हें सजा दी गई थी।

    सीजेआई ने कहा कि जिस तरह से लोग बच्चों के साथ व्यवहार करते हैं, वह उन बच्चों के दिमाग पर लंबा असर डालता है।

    सीजेआई ने याद किया कि कैसे उनके हाथों पर बेंतें मारी गई थीं, जबकि उन्होंने अपने टीचर से नितंब पर डंडा मारने का अनुरोध किया था।

    बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ”आप बच्चों को जिस तरह से ट्रीट करते हैं, वह जिंदगीभर उनके दिमाग पर असर करता है। मैं कभी भी अपने स्कूल का वह दिन नहीं भूलूंगा।

    मैं कोई किशोर अपराधी नहीं था, जब मेरे हाथों पर बेंतें मारी गई थीं और मेरा अपराध यह था कि मैं क्लास में सही साइज की सुइयां नहीं ले जा पाया था, जिसकी जरूरत क्राफ्टवर्क के लिए थीं।

    मुझे अब भी याद है कि मैंने अपने टीचर से मेरे हाथ पर नहीं, बल्कि मेरे नितंबों पर बेंत मारने की विनती की थी।” सीजेआई चंद्रचूड़ ने ये बातें किशोर न्याय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में दिए गए मुख्य भाषण के दौरान की। इसे नेपाल की सर्वोच्च अदालत द्वारा आयोजित किया गया था।

    सीजेआई चंद्रचूड़ ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी अपने माता-पिता को देने में भी बहुत शर्म आ रही थी। यहां तक कि अगले कुछ दिनों तक दर्द सहते रहे और अपने शरीर पर पड़े निशान को छिपाने की कोशिश करते रहे।

    सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ”उस घटना ने मेरे दिल और आत्मा पर एक छाप छोड़ी और वह यादें अब भी मेरे साथ हैं, जब मैं अपना काम करता हूं। बच्चों पर उपहास की छाप इतनी गहरी होती हैं।”

    भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि आर्थिक असमानताओं और सामाजिक असमानताओं जैसी जटिल सामाजिक चुनौतियों के कारण बच्चे अक्सर अपराधी व्यवहार की ओर प्रेरित होते हैं।

    सीजेआई चंद्रचूड़ नेपाल के प्रधान न्यायाधीश (सीजेएन) बिश्वम्भर प्रसाद श्रेष्ठ के निमंत्रण पर नेपाल की तीन-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे कोरे मनोमस्तिष्क के साथ दुनिया में प्रवेश करते हैं, फिर भी उनकी नाजुकता और भेद्यता उन्हें असंख्य कारकों के प्रति संवेदनशील बनाती है, जो उन्हें भटका सकती हैं, यथा- आर्थिक कठिनाई, माता-पिता की लापरवाही और साथियों का दबाव।

    उन्होंने कहा, ”किशोर न्याय पर चर्चा करते समय, हमें कानूनी विवादों में उलझे बच्चों की कमजोरियों और उनकी अनूठी जरूरतों को पहचानना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी न्याय प्रणालियां समाज में सहानुभूति, पुनर्वास को बढ़ावा दे और पुन: एकीकरण के अवसरों को अनुकूल बनाए।” 

    Related Posts

    दुनिया में बढ़ेगी भारत की ताकत! PM मोदी आज से शुरू करेंगे 5 देशों की मैराथन यात्रा

    May 15, 2026

    जनता पर महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दाम भी बढ़े

    May 15, 2026

    CM बनते ही विजय का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों का बढ़ाया महंगाई भत्ता

    May 15, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बढ़ सकता है बोझ! RBI की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता

    May 15, 2026

    दुनिया पर मंदी का खतरा मंडराया, बड़े अर्थशास्त्रियों की चेतावनी; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

    May 15, 2026

    रूस की तेल-गैस गारंटी के बाद भारत का बड़ा दांव, अमेरिका के सामने रखी अहम मांग

    May 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गंजेपन से परेशान लोगों के लिए नुस्खा: प्याज और सरसों तेल से उग सकते हैं नए बाल

    May 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    May 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    May 15, 2026

    IPL 2026: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच में गेंदबाजों का रहेगा दबदबा, जानें पिच रिपोर्ट

    May 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.