Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»अटल, आडवाणी भी तो…राहुल गांधी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को दिया जवाब…
    देश

    अटल, आडवाणी भी तो…राहुल गांधी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को दिया जवाब…

    By May 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अटल, आडवाणी भी तो…राहुल गांधी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को दिया जवाब…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वायनाड के बाद अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली से भी उतरने पर प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसा था।

    उन्होंने कहा था, डरो मत, भागो मत। वायनाड में हार के डर से शहजादे को सेफ सीट की तलाश थी। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के आइकॉन लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व पीरम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी तो दो सीटों से चुनाव लड़ा था। 

    बता दें कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली सीट पर अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। इसके अलावा वह अपनी लोकसभा सीट वायनाड से भी प्रत्याशी हैं जहां चुनाव हो चुके हैं।

    मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने भी दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। वाराणसी के साथ ही वह वडोदरा सीट पर भी लड़े थे और बाद में वडोदरा सीट छोड़ दी।

    खरगे ने कहा कि पीएम मोदी बिना सोचे समझे ओछी बातें करने लगते हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री डर गए हैं।

    खरगे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, प्रधानमंत्री अपनी गरिमा का भी खयाल नहीं रखते और ओछी बातें कर देते हैं। उनका जवाब देने का कोई मतलब नहीं है।

    उन्होंने कहा, क्या एलके आडवाणी ने दो सीटों पर नामांकन नहीं किया था। क्या अटल बिहारी वाजपेयी ने नहीं किया था? कांग्रेस नेता ने कहा, वह खुद वाराणसी से भाग खड़े होंगे।

    बता दें कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि राहुल गांधी को वायनाड में होने वाली हार का पता चल गया है इसलिए वह अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं। 

    पीएम मोदी ने कहा, डरो मत, भागो मत। मैंने पहले ही बताया था कि राहुल गांधी कोई सेफ सीट ढूंढ रहे हैं। अमेठी में उन्हें हार का डर था। अब वो रायबरेली पहुंच गए हैं।

    यही लोग कहते रहते हैं कि डरो मत। अब उनसे कहने का समय आ गया है कि अरे डरो मत, भागो मत। बता दें कि अमेठी से राहुल गांधी 15 साल सांसद थे।

    2019 में उन्हें स्मृति ईरानी के सामने 55000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

    इस बार गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा को अमेठी सीट से उतारा गया है। वहीं रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है। 

    Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए CM, पीएम मोदी और NDA शासित राज्यों के CM रहे गवाह

    May 9, 2026

    15 मई से पहले बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, रोजाना 1000 करोड़ का नुकसान

    May 9, 2026

    वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नए नौसेना प्रमुख, 31 मई को संभालेंगे कमान

    May 9, 2026

    7 साल की बच्ची की पीड़ा पर SC में बहस, बोहरा मुस्लिम लड़कियों के खतना मामले पर सुनवाई

    May 9, 2026

    EPFO अपडेट: अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF पैसा, जानें शुरू होने की तारीख

    May 9, 2026

    बंगाल जीत पर अमित शाह ने याद किया संघर्ष, बोले- 321 भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

    May 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रोहित शर्मा का नया टीवी शो जल्द, टीजर ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

    May 9, 2026

    Prabhas की ‘Spirit’ से टकराव में Salman Khan की SVC63 को 50 करोड़ ओपनिंग का झटका?

    May 9, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार एएफसी एशियाई कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

    May 9, 2026

    सिमरनजीत कौर ने विश्व कप में किया कमाल, सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीदें कायम

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.