Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»बिहार से यूपी तक अगले तीन दिन भीषण गर्मी और लू का कहर, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश…
    देश

    बिहार से यूपी तक अगले तीन दिन भीषण गर्मी और लू का कहर, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश…

    By April 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार से यूपी तक अगले तीन दिन भीषण गर्मी और लू का कहर, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है।

    हालांकि कुछ राज्यों में भारी बारिश ने मौसम खुशगवार जरूर कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि बिहार, पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में 28 अप्रैल तक लू की स्थिती बनी रह सकती है।

    उधर, त्रिपुरा में लू की स्थिति के मद्देनजर सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य के सभी स्कूल 24 से 27 अप्रैल तक बंद रहेंगे। 

    मौसम विभाग ने बताया कि अरुणाचल, अमस और मेघालय में भारी बारिश हुई। हिमाचल, पूर्वी यूपी, झारखंड, एमपी और विदर्भ में भी ओलावृष्टि देखी गई।

    वहीं, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, सिक्किम, ओडिशा, रायलसीमा, उत्तर और दक्षिण कर्नाटक में लू का कहर जारी है। 

    इन राज्यों में भारी बारिश
    मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल में 24, 27 28 और असम और मेघालय में 28 को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 27 और 28 को भारी बारिश की सभावना है।

    आईएमडी का कहना है कि दक्षिण मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ और विदर्भ में ओलावृष्टि की संभावना। 

    बिहार और यूपी में अगले तीन दिन लू का कहर
    ओडिशा, बंगास और सिक्किम, क्नाटक में अगले पांच दिन गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, आंध्र, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा में अगले पांच और कर्नाटक में 26 तक लू की स्थिति बनी रहेगी।

    तमिलनाडु में आज और पूर्वी और पश्चिम यूपी में 28 तक और कोंकण में 28 तक गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। 

    लू के चलते यहां स्कूल दो दिन बंद
    त्रिपुरा में लू की स्थिति के मद्देनजर सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य के सभी स्कूल 24 से 27 अप्रैल तक बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन के मुताबिक, त्रिपुरा में बुधवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पूरा राज्य लू की चपेट में है और यह स्थिति कुछ और दिनों तक जारी रहेगी। इस लू और उमस भरे मौसम को देखते हुए त्रिपुरा सरकार ने इसे राज्य की दृष्टि से विशिष्ट आपदा घोषित किया है।’’

    दक्षिण में चक्रवात के कारण लू की चेतावनी
    तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि हवा का दबाव तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक समुद्र तल से औसतन 0.9 किमी ऊपर है।

    वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवात की स्थित है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर और शुक्रवार से रविवार तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने के आसार हैं।

    हालांकि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर और अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं।

    Related Posts

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026

    बंगाल में CM कौन? सरकार गठन की हलचल तेज, BJP ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक

    May 5, 2026

    बंगाल: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से जब्त हुआ सोना और कैश

    May 5, 2026

    दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे

    May 5, 2026

    बंगाल में CM का फैसला करेंगे अमित शाह, असम में जेपी नड्डा को मिली जिम्मेदारी

    May 5, 2026

    सुनेत्रा पवार ने बनाया इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों के 7 उपचुनाव में BJP 4, कांग्रेस 2 जीत

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, CM धामी सख्त—बिना तैयारी पहुंचे अफसरों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश….

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, CM धामी सख्त—बिना तैयारी पहुंचे अफसरों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश….

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: देवभूमि को वैश्विक ज्ञान-विज्ञान केंद्र बनाने की पहल, ऋषिकुल शोध संस्थान के विस्तार को CM धामी ने दी रफ्तार….

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.