Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»कर्ज में डूबी कंपनी के लिए बड़ी राहत! जुटा लिए ₹18,000 करोड़, ₹12 का है शेयर…
    देश

    कर्ज में डूबी कंपनी के लिए बड़ी राहत! जुटा लिए ₹18,000 करोड़, ₹12 का है शेयर…

    By April 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कर्ज में डूबी कंपनी के लिए बड़ी राहत! जुटा लिए ₹18,000 करोड़, ₹12 का है शेयर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने देश की अब तक की सबसे बड़ी एफपीओ (FPO) के तहत 18,000 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

    शेयर बाजार के आंकड़ों से पता चला कि एफपीओ के अंतिम दिन सोमवार को इसे लगभग सात गुना अभिदान मिला है। इसके पीछे संस्थागत निवेशकों से मिले समर्थन की अहम भूमिका रही है। कंपनी के शेयर आज 12.90 रुपये पर बंद हुए हैं।

    क्या है डिटेल?

    पेशकश के अंत में कुल 8,011.29 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं जो निर्गम आकार का 6.99 गुना है। संख्या के लिहाज से यह अब तक का सबसे अधिक अभिदान है।

    वोडाफोन आइडिया को एफपीओ के तहत कुल 88,124 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, लेकिन एफपीओ पेशकश के अनुरूप कंपनी 12,600 करोड़ रुपये ही अपने पास रखेगी।

    कंपनी ने एफपीओ खुलने के पहले 490 करोड़ शेयर बेचकर एंकर निवेशकों से 5,400 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसने लक्षित 18,000 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

    पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को 19.31 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 4.54 गुना अभिदान मिला। हालांकि खुदरा निवेशकों ने पेश किए गए शेयरों की संख्या से थोड़ी ही अधिक बोली लगाई।

    एफपीओ के तहत 10-11 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे में पेशकश की गई थी। यह शेयरों के मौजूदा बाजार भाव से कम है।

    इस निर्गम में पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) और एचएनआई खंड में अब तक की सबसे अधिक खरीद हुई। पहली बार 6,300 करोड़ रुपये के बड़े खुदरा हिस्से को भी पूर्ण अभिदान मिला।

    25 अप्रैल को लिस्टिंग

    एफपीओ शेयरों को 25 अप्रैल को बाजार में लिस्ट करने का टारगेट है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड का यह एफपीओ अब तक का सबसे बड़ा है। इससे पहले, भारतीय बाजार में सबसे बड़ा एफपीओ वर्ष 2020 में यस बैंक का 15,000 करोड़ रुपये का था।

    इस एफपीओ से जुटाई गई राशि से वोडाफोन आइडिया को दूरसंचार बाजार में अपनी स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी।

    यह धनराशि कंपनी को 5जी सेवाओं की पेशकश करने और 4जी सेवाओं का नेटवर्क मजबूत करने में मदद करेगी। इसके अलावा बकाया कर्ज के भुगतान के लिए वित्त जुटाने में भी मदद मिलेगी।

    Post Views: 8

    Related Posts

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026

    बंगाल में CM कौन? सरकार गठन की हलचल तेज, BJP ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक

    May 5, 2026

    बंगाल: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से जब्त हुआ सोना और कैश

    May 5, 2026

    दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे

    May 5, 2026

    बंगाल में CM का फैसला करेंगे अमित शाह, असम में जेपी नड्डा को मिली जिम्मेदारी

    May 5, 2026

    सुनेत्रा पवार ने बनाया इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों के 7 उपचुनाव में BJP 4, कांग्रेस 2 जीत

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, CM धामी सख्त—बिना तैयारी पहुंचे अफसरों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश….

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, CM धामी सख्त—बिना तैयारी पहुंचे अफसरों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश….

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: देवभूमि को वैश्विक ज्ञान-विज्ञान केंद्र बनाने की पहल, ऋषिकुल शोध संस्थान के विस्तार को CM धामी ने दी रफ्तार….

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.