Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»डिंपल यादव समेत अब तक 35 प्रत्याशी बिना लड़े जीत चुके हैं लोकसभा चुनाव, कांग्रेस नंबर 1…
    देश

    डिंपल यादव समेत अब तक 35 प्रत्याशी बिना लड़े जीत चुके हैं लोकसभा चुनाव, कांग्रेस नंबर 1…

    By April 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डिंपल यादव समेत अब तक 35 प्रत्याशी बिना लड़े जीत चुके हैं लोकसभा चुनाव, कांग्रेस नंबर 1…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीते 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई प्रत्याशी बिना मतदान के ही विजेता घोषित कर दिया गया है।

    भाजपा के मुकेश दलाल को सूरत लोकसभा सीट पर निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। इस तरह गिनती से पहले ही भाजपा का खाता खुल चुका है।

    दरअसल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में कमी पाए जाने के बाद पर्चा खारिज कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक प्रत्याशी के दस्तखत में समस्या पाई गई थी। 

    देश में 1951 से ही लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। इतने सालों में केवल 35 उम्मीदवार बिना मतदान के ही निर्विरोध  लोकसभा चुनाव जीते हैं।

    इनमें समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव भी शामिल हैं। दरअसल 2012 में कन्नौज लोकसभा उपचुनाव में उनके सामने कोई भी उम्मीदवार नहीं था। ऐसे में डिंपल यादव की निर्विरोध जीत हुई थी। 

    निर्विरोध जीत के मामले में कांग्रेस नंबर 1 पर है। डिंपल यादव के अलावा अन्य नेताओं की बात करें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला, टीटी कृष्णामाचारी, पीपी सईद, वाईबी चव्हाण और एससी जमीर शामिल हैं।

    कांग्रेस के सबसे ज्यादा प्रत्याशी निर्विरोध जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। 1957 में जब दूसरी बार लोकसभा के चुनाव हुए थे तो सात उम्मीदवार निर्विरोध ही जीत गए थे। 1951 में पांच और 1967 में पांच उम्मीदवार इसी तरह निर्विरोध जीते थे। 

    गुजरात में एक भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत के बाद अब 25 लोकसभा सीटों के लिए 265 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारी ने बताया कि सोमवार 22 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी।

    कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने और अन्य सभी प्रत्याशियों के अपने नामांकन वापस लेने के बाद गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।

    गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘12 से 19 अप्रैल के बीच 26 लोकसभा सीटों के लिए कुल 433 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

    इसके अलावा, पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए।’

    इसमें कहा गया, ‘‘20 और 21 अप्रैल को हुई जांच प्रक्रिया के दौरान 105 लोकसभा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जिससे संख्या घटकर 328 रह गई। इसी तरह, विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 उम्मीदवार जांच के बाद पात्र पाए गए।’’

    Post Views: 10

    Related Posts

    बंगाल में CM कौन? सरकार गठन की हलचल तेज, BJP ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक

    May 5, 2026

    बंगाल: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से जब्त हुआ सोना और कैश

    May 5, 2026

    दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे

    May 5, 2026

    बंगाल में CM का फैसला करेंगे अमित शाह, असम में जेपी नड्डा को मिली जिम्मेदारी

    May 5, 2026

    सुनेत्रा पवार ने बनाया इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों के 7 उपचुनाव में BJP 4, कांग्रेस 2 जीत

    May 5, 2026

    पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री चयन के लिए अमित शाह होंगे पर्यवेक्षक, जेपी नड्डा को मिली असम की जिम्मेदारी

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9.96 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

    May 5, 2026

    बस्तर के विकास को रफ्तार: कोंडागांव में किया 38 करोड़ की PMGSY के तहत 11 नई सड़कों का भूमिपूजन – वन मंत्री केदार कश्यप….

    May 5, 2026

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्टॉल्स का निरीक्षण, युवाओं को दिया नवाचार का संदेश….

    May 5, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न….

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.