Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»क्रेडिट कार्ड से नहीं कर पाएंगे ऐसे पेमेंट, आरबीआई की पैनी नजर…
    देश

    क्रेडिट कार्ड से नहीं कर पाएंगे ऐसे पेमेंट, आरबीआई की पैनी नजर…

    By April 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रेडिट कार्ड से नहीं कर पाएंगे ऐसे पेमेंट, आरबीआई की पैनी नजर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाले पेमेंट को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है।

    बताया जा रहा है कि जल्द ही कार्ड से मकान या दुकान का किराया चुकाने, सोसायटी शुल्क, ट्यूशन फीस और वेंडर शुल्क चुकाने जैसे पेमेंट ऑप्शन बंद किए जा सकते हैं।

    आरबीआई ने जताई आपत्ति

    आरबीआई ने इस पर आपत्ति जताई है। बैंक का मानना है कि क्रेडिट कार्ड को ग्राहक द्वारा कारोबारी को व्यावसायिक पेमेंट के लिए बनाया गया है, न कि व्यक्तिगत माध्यम से लेनदेन के लिए।

    आरबीआई का साफ कहना है कि ग्राहक और कारोबारी से इतर लेन-देन होता है तो पैसे प्राप्त करने वाले को भी कारोबारी खाता खोलना पड़ेगा। दोनों के नियमों और मानकों में काफी अंतर है, लिहाजा इसका पालन करना जरूरी होगा।

    इसका इस्तेमाल बढ़ा

    बीते कुछ वर्षों में लोग इस तरह के पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का अधिक इस्‍तेमाल करने लगे हैं। आरबीआई के अनुसार, बीते फरवरी में ही क्रेडिट कार्ड से करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

    सालाना आधार पर इसमें 26 फीसद की वृद्धि हुई है। इस भुगतान में बड़ा हिस्सा किराए के भुगतान, ट्यूशन फीस, और सोसाइटी शुल्क से जुड़ा हुआ है।

    ऐसे होता है इस्‍तेमाल

    बीते कुछ वर्षों में कई ऐसी फिनटेक कंपनियां आई हैं, जो क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान करने का विकल्‍प देती हैं। इसके लिए क्रेडिट कार्ड धारक का विशेष (एस्‍क्रो) खाता खोला जाता है।

    कार्ड से इसमें राशि डाली जाती है और फिर मकान मालिक के बैंक खाते में भेज दी जाती है। इस सुविधा के लिए ये कंपनियां एक से तीन प्रतिशत तक शुल्क वसूलती हैं।

    ग्राहकों को ऐसे फायदा

    इससे क्रेडिट कार्ड धारकों को कई फायदे होते हैं। जैसे नकद न होते हुए भी इस तरह के भुगतान पर 50 दिन का मौका मिल जाता है।

    कई क्रेडिट कार्ड कंपनियां इसपर कैशबैक और रिवार्ड अंक भी देती हैं। कुछ कंपनियां खर्च की लिमिट के हिसाब से वार्षिक शुल्क भी माफ कर देती हैं।

    बैंक सचेत हुए

    आरबीआई के हरकत में आने के बाद बैंक सचेत हो गए हैं और उन्होंने इस तरह के भुगतान को रोकने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। कई बैंकों ने तो किराया भुगतान पर रिवार्ड अंक देना बंद कर दिया है।

    कुछ बैंकों ने वार्षिक शुल्क माफ करने के लिए खर्च की सीमा से किराया या ट्यूशन फीस भुगतान वाले विकल्‍प को बाहर ही कर दिया है।

    Post Views: 3

    Related Posts

    बंगाल में CM कौन? सरकार गठन की हलचल तेज, BJP ने अमित शाह को बनाया पर्यवेक्षक

    May 5, 2026

    बंगाल: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से जब्त हुआ सोना और कैश

    May 5, 2026

    दिल्ली-NCR की हवा हुई साफ, 25 दिन बाद AQI 100 से नीचे

    May 5, 2026

    बंगाल में CM का फैसला करेंगे अमित शाह, असम में जेपी नड्डा को मिली जिम्मेदारी

    May 5, 2026

    सुनेत्रा पवार ने बनाया इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों के 7 उपचुनाव में BJP 4, कांग्रेस 2 जीत

    May 5, 2026

    पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री चयन के लिए अमित शाह होंगे पर्यवेक्षक, जेपी नड्डा को मिली असम की जिम्मेदारी

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9.96 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

    May 5, 2026

    बस्तर के विकास को रफ्तार: कोंडागांव में किया 38 करोड़ की PMGSY के तहत 11 नई सड़कों का भूमिपूजन – वन मंत्री केदार कश्यप….

    May 5, 2026

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्टॉल्स का निरीक्षण, युवाओं को दिया नवाचार का संदेश….

    May 5, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न….

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.