Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»नागिन 7 में बड़ी गलती: लाइव एपिसोड में दिखी ब्लू स्क्रीन, मचा बवाल
    मनोरंजन

    नागिन 7 में बड़ी गलती: लाइव एपिसोड में दिखी ब्लू स्क्रीन, मचा बवाल

    News DeskBy News DeskMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नागिन 7 में बड़ी गलती: लाइव एपिसोड में दिखी ब्लू स्क्रीन, मचा बवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एकता कपूर की मशहूर फ्रेंचाइजी 'नागिन' का 7वां सीजन इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है, लेकिन इस बार वजह शो की कहानी नहीं बल्कि एक बड़ी तकनीकी लापरवाही है. प्रियंका चाहर चौधरी के लीड रोल वाले इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने दर्शकों को सिर पकड़ने पर मजबूर कर दिया.

    दरअसल, एपिसोड के दौरान एक एक्शन सीन में मेकर्स बैकग्राउंड से 'ब्लू स्क्रीन' (क्रोमा) एडिट करना ही भूल गए. यह विजुअल सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके बाद शो की प्रोडक्शन क्वालिटी और एडिटिंग टीम पर सवाल उठने लगे. अब इस पूरे विवाद पर खुद एकता कपूर ने अपनी रिएक्शन दिया है और बताया है कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई.

    लाइव एपिसोड में दिखी नीली स्क्रीन
    रविवार को जब 'नागिन 7' का ताजा एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, तो दर्शक तब हैरान रह गए जब एक सीन में अहाना (प्रियंका चाहर चौधरी) अपने दुश्मनों से लड़ती नजर आ रही थीं, लेकिन उनके पीछे कोई बैकग्राउंड नहीं बल्कि शूटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली 'ब्लू स्क्रीन' (क्रोमा) साफ दिख रही थी. इतना ही नहीं, सीन में वे तार और सेटअप भी नजर आ रहे थे, जिनकी मदद से एक्टर्स को हवा में लटकाया जाता है.

    इंटरनेट पर एक यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उसे लगा शायद उसके ऐप में कोई गड़बड़ है, लेकिन बाद में समझ आया कि मेकर्स ने एडिटिंग के बिना ही कच्चा फुटेज एयर कर दिया है.

    सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
    इस भारी चूक के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. रेडिट और ट्विटर पर यूजर्स ने शो का जमकर मजाक उड़ाया. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'शायद वे यह दिखाना चाहते थे कि वे एडिटिंग में मेहनत करते हैं और सब कुछ एआई के भरोसे नहीं छोड़ते.' वहीं एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि लगता है एडिटर काम करते-करते सो गए थे या शायद उनके 'जेमिनी' की फ्री लिमिट खत्म हो गई होगी, इसलिए सीन अधूरा रह गया. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि नागिन इस बार दुश्मनों से नहीं बल्कि 'अवतार' फिल्म की दुनिया से मिलने चली गई है.

    एकता कपूर ने स्वीकारी गलती
    लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद एकता कपूर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.एकता कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट रीशेयर किया है जिसमें एक यूजर ने लिखा कि नागिन का ब्लू स्क्रीन मिस्टेक देखकर एकता मैम थाईलैंड से सीधे ऑफिस गईं. इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'बिल्कुल.'

    नागिन में AI के इस्तेमाल पर एकता
    मार्च में, एकता कपूर ने नागिन 7 के एपिसोड में AI के ज्यादा इस्तेमाल के लिए ट्रोलिंग पर बात की थी. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, एकता ने कहा था, 'मुझे अपने AI एपिसोड के लिए बहुत नफरत मिल रही है.'

    यह शो इंडियन टेलीविजन की सबसे लंबे समय से चल रही फ्रेंचाइजी में से एक का सातवां सीजन है. हालांकि ये सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है.

    News Desk

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बनाम ‘पेड्डी’, प्रोड्यूसर का रिएक्शन वायरल

    May 5, 2026

    विजय का पुराना वीडियो फिर चर्चा में: चर्च यात्रा और राजनीति से कनेक्शन

    May 5, 2026

    Arjun Kapoor को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, डीपफेक पर Delhi High Court सख्त

    May 4, 2026

    यश संग इंटीमेट सीन से खुश नहीं कियारा, मेकर्स से किया सीन हटाने का अनुरोध

    May 4, 2026

    ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

    May 3, 2026

    कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फिर फायरिंग, बिश्नोई गैंग का दावा—कॉमेडियन को धमकी

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9.96 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

    May 5, 2026

    बस्तर के विकास को रफ्तार: कोंडागांव में किया 38 करोड़ की PMGSY के तहत 11 नई सड़कों का भूमिपूजन – वन मंत्री केदार कश्यप….

    May 5, 2026

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्टॉल्स का निरीक्षण, युवाओं को दिया नवाचार का संदेश….

    May 5, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न….

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.