Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज
    मनोरंजन

    ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

    News DeskBy News DeskMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म में आयुष्मान के साथ वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं. इसे मुदस्सर अजीज ने बनाया है, जो साल 2019 में इसका पहला पार्ट भी लेकर आए थे.

    फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है. आयुष्मान वन विभाग के इंस्पेक्टर प्रजापति पांडे बने हैं, जिसकी जिंदगी में तीन-तीन औरते हैं. वो अपनी पत्नी के साथ-साथ दो और औरतों के साथ इश्क लड़ाता है. हालांकि इसमें काफी सारा ट्विस्ट और ड्रामा भी भरा है, जिसे फिल्म के लिए छिपाया हुआ है. हालांकि आयुष्मान की फिल्म पर रिलीज से पहले ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

    पति पत्नी और वो दो फिल्म का जब टीजर आया, तब इसे लेकर कहा जा रहा था कि ये शादी में धोखाधड़ी जैसे गंभीर चीज बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रही है. ऐसी कहानी दिखाकर लोग इससे प्रेरित हो सकते हैं. लेकिन फिल्म की कास्ट आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह का मानना है कि असलियत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. बल्कि एक्टर का रोल एक 'ग्रीन फ्लैग' है.

    ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान ने फिल्म पर लगे आरोपों पर कहा, 'ये फिल्म चारों किरदारों के बीच में क्या चल रहा है, उसपर है. उसी के साथ-साथ मुझे जो लगता है कि मेरा रोल प्रजापति पांडे जो है, वो एक ग्रीन फ्लैग है. उसका मॉरल कंपास बिल्कुल सही है. हम इससे किसी भी धोखाधड़ी को प्रमोट नहीं कर रहे क्योंकि ये एक पारिवारिक फिल्म है. हर कोई इसे देखना एंजॉय करेगा. ये सिर्फ कॉमेडी ऑफ एरर्स है. इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि प्रजापति का किसी के साथ अफेयर है.'

    यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
    आयुष्मान के बाद रकुल ने भी कहा, 'ये एक कॉमेडी ऑफ एरर्स वाली फिल्म है, और ऐसा सबकुछ हर किसी के साथ कभी ना कभी होता ही होगा. तो आप इस फिल्म से जरूर रिलेट करेंगे.' बात करें फिल्म पति पत्नी और वो दो की, तो ये 15 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इसमें सपोर्टिंग कास्ट में विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे दमदार एक्टर्स भी शामिल हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फिर फायरिंग, बिश्नोई गैंग का दावा—कॉमेडियन को धमकी

    May 3, 2026

    10 साल बाद मिला गोविंदा परिवार! लाफ्टर शेफ में सुनीता आहूजा ने भांजे और बहू को लगाया गले

    May 3, 2026

    शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना का बड़ा बयान! शादी क्यों नहीं की और कैसी पत्नी चाहते हैं, जानें पूरी बात

    May 3, 2026

    ‘पापा ने देखी है नरक जैसी जिंदगी’ – Trishala Dutt का Sanjay Dutt पर बड़ा खुलासा

    May 3, 2026

    सलमान खान का ‘टन टना टन’ गाना असल में गोविंदा को ध्यान में रखकर बनाया गया था

    May 2, 2026

    तुम से तुम तक: राजीव भाटिया का सच सामने आते ही अनु ने तोड़ा रिश्ता

    May 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा चुनाव परिणाम की काउंटिंग सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू, पांच राज्यों के नतीजों पर देशभर की नजर

    May 3, 2026

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    विनेश फोगाट का सनसनीखेज खुलासा: बृजभूषण सिंह ने किया शोषण, इस बात का सता रहा है डर

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.