Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»हम इसे PM भी नहीं मानते, पाक संसद में इमरान खान के सहयोगी ने कर डाली शहबाज शरीफ की बेइज्जती…
    विदेश

    हम इसे PM भी नहीं मानते, पाक संसद में इमरान खान के सहयोगी ने कर डाली शहबाज शरीफ की बेइज्जती…

    By March 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हम इसे PM भी नहीं मानते, पाक संसद में इमरान खान के सहयोगी ने कर डाली शहबाज शरीफ की बेइज्जती…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम की कुर्सी पर विराजमान हो चुके हैं।

    पाकिस्तान में उनके विरोधी बताते हैं कि शहबाज तो सिर्फ एक चेहरा हैं, पर्दे के पीछे से तो उनके बड़े भाई नवाज शरीफ ही सरकार चला रहे हैं।

    शहबाज शरीफ के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान असेंबली में कार्यवाही के दौरान ऐसी घटना घटी जिसने एक बार पाकिस्तान की थू-थू कर दी है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के अध्यक्ष गौहर खान ने संसद में पहले बिलावल भुट्टो और फिर शहबाज शरीफ की जमकर बेइज्जती की।

    गौहर खान ने कहा कि बिलावल तो अपने नाना को दफन करके आगे बढ़ गया है। शहबाज के बारे में बोलते हुए गौहर खान ने कहा कि इसे तो हम पीएम भी नहीं मानते, इससे अच्छा तो युसूफ रजा गिलानी था जो अपना वादा तो निभाता था।

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष गौहर खान ने सोमवार पाकिस्तान असेंबली में शहबाज शरीफ की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का सरकार के खिलाफ विरोध “विनाशकारी के बजाय रचनात्मक” होगा और वह सरकार को उसके बुरे कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराती है।

    नेशनल असेंबली में बोलते हुए, गोहर ने प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के पीएम चुने जाने को “लोकतंत्र के लिए सबसे दुखद दिन” करार दिया।

    परमाणु बम का बटन उसे दे दिया जिसके खिलाफ था जनादेश
    पाक मीडिया द्वारा प्रसारित वीडियो में गौहर खान ने कहा, “हममें से किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि ऐसा व्यक्ति चुना जाएगा, पाकिस्तान की परमाणु शक्ति का बटन किसी ऐसे व्यक्ति को सौंप दिया जाएगा जिसके पास सार्वजनिक जनादेश नहीं है और जो चार दशकों से सत्ता में है, जो उनके व्यक्तिगत लाभ का इकलौता जीवित दस्तावेज है।”

    बिलावल ने अपने नाना को दफन कर दिया
    गौहर खान ने पहले बिलावल भुट्टो पर निशाना साधा। कहा कि एक बिलावल है, जो अपने नाना को दफन करके आगे बढ़ गया है।

    इसे अपने स्विस बैंकों के अकाउंट के बारे में जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। गौहर के इतना कहते ही संसद में हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद डिप्टी स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद गौहर ने पीएम शहबाज को निशाने पर लिया। 

    इसे तो हम पीएम भी नहीं मानते
    गौहर खान ने शहबाज के बारे में कहा- इसके बारे में क्या कहें, इसे तो हम पीएम भी नहीं मानते। अगर इस आदमी में जमूरियत होती तो ये जेल में बंद हमारी महिलाओं को आजाद कराता। इससे अच्छा तो युसूफ रजा गिलानी था, जिसने कम से कम अपना वादा तो निभाया। 

    गौहर खान के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपने संबोधन में पीएम शहबाज के सुलह चार्टर का समर्थन किया, जिसके बारे में पीएमएल-एन का मानना ​​है कि सभी राजनीतिक हितधारकों के बीच सुलह के जरिए नफरत और टकराव की राजनीति खत्म हो जाएगी।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देनी चाहिए और आर्थिक कठिनाइयों का समाधान खोजने के लिए सरकार के साथ बैठना चाहिए।

    बिलावल ने कहा, “हम न केवल इसका समर्थन करते हैं बल्कि विपक्ष के अपने मित्रों से भी अपील करते हैं कि वे इस प्रक्रिया में भाग लें।”

    9 मई की घटना पर इमरान के दल को कोसा
    बिलावल ने  9 मई के दंगों की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन के पीटीआई के आह्वान का भी इस शर्त पर समर्थन किया कि पीटीआई आयोग के फैसले को स्वीकार करेगी।

    उन्होंने कहा, “यह संभव नहीं है कि कोई हमारे संस्थानों, शहीद स्मारकों पर हमला करे और हम इसे भूल जाएं।” पीपीपी अध्यक्ष ने कहा, “जब तक हम इस मुद्दे को संबोधित नहीं करते तब तक हम अपनी राजनीति को आगे नहीं बढ़ा सकते और यही कारण है कि पीपीपी पीएम से न्यायिक आयोग बनाने की अपील करती है।”

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    जर्मनी पर ट्रंप का डबल अटैक: हजारों सैनिकों की वापसी और कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान

    May 3, 2026

    अमेरिका का बड़ा एक्शन: चीन की 5 पेट्रोकेमिकल कंपनियों पर बैन, ईरानी तेल खरीद पर विवाद

    May 3, 2026

    ग्वादर में ठप पड़ा CPEC: चीनी कंपनी ने रोका काम, चीन-पाक प्रोजेक्ट को बड़ा झटका

    May 3, 2026

    ईरान ने स्वीकार किया 14 प्वाइंट प्रस्ताव, क्या अब खत्म होगी जंग? डोनाल्ड ट्रंप हुए गदगद

    May 3, 2026

    डच राजकुमारियों पर मर्डर की खौफनाक साजिश, ‘नाजी’ लिंक से यूरोप में मचा हड़कंप

    May 3, 2026

    अमेरिका का बड़ा डिफेंस डील प्लान: इज़रायल समेत 4 देशों को ₹81 हजार करोड़ के हथियार का ऑफर

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पंजाब ने गुजरात को दिया 164 रनों का लक्ष्य, रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने दिखाया दम

    May 3, 2026

    जर्मनी पर ट्रंप का डबल अटैक: हजारों सैनिकों की वापसी और कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान

    May 3, 2026

    अस्थिर दुनिया में भारत बन सकता है स्थिरता का केंद्र: मोहन भागवत

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.