Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नक्सल गढ़ में लहराया तिरंगा, माओवादी स्मारक पर गूंजा आज़ादी का जश्न
    छत्तीसगढ़

    नक्सल गढ़ में लहराया तिरंगा, माओवादी स्मारक पर गूंजा आज़ादी का जश्न

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नक्सल गढ़ में लहराया तिरंगा, माओवादी स्मारक पर गूंजा आज़ादी का जश्न
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नारायणपुर 
    नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के ओरछा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोगे के आश्रित ग्राम बिना गुंडा के स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया। इस स्कूल में माओवादियों का शहीद स्मारक के ऊपर ही तिरंगा झंडा फहराया गया। यहां स्कूल भवन नहीं है। झोपड़ी में शाला लगती है। बताया जा रहा है कि यह पहले माओवादियों का गढ़ था। यहां उनका शहीद स्मारक बना हुआ है। आज उसी पर गांव वालों ने तिरंगा फहराया है।
     सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में कई ऐसे गांव है जहां आजादी के बाद पहली बार शान से तिरंगा लहराया गया, जो कभी काले झंडे और माओवादियों के फरमान सुना करते थे आज वहां तिरंगे को सलाम किया गया, देशभक्ति के नारों और गानों से गूंजा उठा। ये सब संभव हुआ है सुरक्षा बलों के प्रयास से, जहां कैंप खुले है वहा आजादी के मायने विकास में बदल दिए गए। सड़कें बन रही हैं, नेटवर्क स्थापित हो रहा है, बिजली की रोशनी से ग्रामीणों की उम्मीदें चमक रही है।
     
    79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नक्सलगढ़ में भी आजादी का जश्न मनाया गया. कभी नक्सलवाद की काली छाया में घिरे तुमलपाड़ और पूवर्ती गांव में उत्सव सा माहौल दिखा। ये वही गांव हैं जहां की फिजाओं में कभी सन्नाटा और खौफ पसरा रहता था. बंदूक और बारुद के शोर से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डरे सहमे रहते थे. लेकिन समय बदल चुका है। केंद्र सरकार ने पूरे भारत को नक्सलमुक्त बनाने का अभियान छेड़ा है,तब से नक्सलगढ़ के गांवों में विकास की बयार बही है। बंदूक और बारुद की जगह आजादी और तरक्की ने ले ली है।

    15 अगस्त के दिन बदला माहौल
    15 अगस्त के मौके पर सुबह से ही गांवों में उत्साह सा माहौल था. महिलाएं ताजा फूलों की मालाएं बना रही थीं, बच्चे हाथों में तिरंगे लेकर दौड़ते-खेलते नजर आ रहे थे। बुजुर्ग भी तैयारियों का जायजा ले रहे थे. जिस चौक पर कभी माओवादी सभाएं हुआ करती थीं, वहां आज सुरक्षा बलों और ग्रामीणों ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही आसमान में तिरंगा लहराया, पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

    विकास बनी नई पहचान
    गांव के ग्रामीणों ने बड़े ही गर्व से कहा कि आज का दिन हमारे लिए सिर्फ स्वतंत्रता दिवस नहीं, बल्कि नया जीवन है। अब यहां डर नहीं, सिर्फ विकास की बात होगी। हमारी आने वाली पीढ़ियां तिरंगे के साए में बढ़ेंगी, न कि बंदूक के साए में।

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, CM धामी सख्त—बिना तैयारी पहुंचे अफसरों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश….

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, CM धामी सख्त—बिना तैयारी पहुंचे अफसरों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश….

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: देवभूमि को वैश्विक ज्ञान-विज्ञान केंद्र बनाने की पहल, ऋषिकुल शोध संस्थान के विस्तार को CM धामी ने दी रफ्तार….

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: देवभूमि को वैश्विक ज्ञान-विज्ञान केंद्र बनाने की पहल, ऋषिकुल शोध संस्थान के विस्तार को CM धामी ने दी रफ्तार….

    May 5, 2026

    Chardham Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा 2026- रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जानिए अब तक कितने लाख भक्तों ने किए बाबा के दर्शन….

    May 5, 2026

    Chardham Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा 2026- रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जानिए अब तक कितने लाख भक्तों ने किए बाबा के दर्शन….

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कांग्रेस के अधिकांश विजेता मुस्लिम, 5 राज्यों में दिखा एक जैसा चुनावी ट्रेंड

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, CM धामी सख्त—बिना तैयारी पहुंचे अफसरों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश….

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, CM धामी सख्त—बिना तैयारी पहुंचे अफसरों को लगाई फटकार, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश….

    May 5, 2026

    Uttarakhand News: देवभूमि को वैश्विक ज्ञान-विज्ञान केंद्र बनाने की पहल, ऋषिकुल शोध संस्थान के विस्तार को CM धामी ने दी रफ्तार….

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.