Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»अरविंद केजरीवाल ने डबल इंजन सरकार पर किया हमला, कहा “दिल्ली में गुंडागर्दी से बचना होगा”
    राज्य

    अरविंद केजरीवाल ने डबल इंजन सरकार पर किया हमला, कहा “दिल्ली में गुंडागर्दी से बचना होगा”

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अरविंद केजरीवाल ने डबल इंजन सरकार पर किया हमला, कहा “दिल्ली में गुंडागर्दी से बचना होगा”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है. इस बीच प्रत्याशी क्षेत्र में पूरी दमखम झोंक दे रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने BJP पर करारा हमला बोला है. AAP संयोजक ने कहा कि दिल्ली में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ हो रही है. सभी के मन में एक प्रश्न है कि इस देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है?

    उन्होंने कहा, 'हमने देखा कि आम आदमी पार्टी के लोगों पर हमले किए जा रहे हैं. जनता को धमकी दी जा रही है. पास में खड़ी पुलिस सब देख रही है. वो लाचार है. वो कौन गुंडा है, जिससे पुलिस डरती है? कल दिल्ली में सात पत्रकारों पर हमले किए गए… उनका सिर फोड़ दिया… उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया. ये सब संसद से एक किलोमीटर की दूसरी पर हुआ, इलेक्शन कमीशन से एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ.'

    केजरीवाल ने कहा, 'इस चुनाव के दौरान महिलाओं पर हमले हो रहे हैं. महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है. गाड़ियों पर हमले किए गए. अब जनता ने मन बना लिया है कि इनकी गुंडई को हराना है. ये डबल बुल्डोजर सबको कुचल देगा. हमारे सामने दो ऑप्शन हैं, एक शरीफ पार्टी है और एक गुंडा पार्टी. लोग ये गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे.'

    AAP संयोजक ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा, 'लोगों ने इसलिए कुर्बानियां दी थीं कि चुनाव निष्पक्ष होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को ऐसा कौन सा पद ऑफर किया गया है, जिसके बदले AAP जनतंत्र खत्म कर दो. मेरी हाथ जोड़कर राजीव कुमार से विनती है कि पद का लालच छोड़ दीजिए, अपने पद के लिए इतना सब गिरवी मत रखिए.'

    वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि AAP के सभी नेता और कार्यकर्ता भगत सिंह जी के चेले हैं. दिल्ली को अमित शाह और BJP की गुंडागर्दी से बचाने के लिए AAP कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार हैं. BJP के गुंडों से डरने वाले नहीं हैं. आखिरी सांस तक AAP नेता और कार्यकर्ता BJP की गुंडागर्दी का सामना कर, उन्हें दिल्ली की जनता के साथ मिलकर चुनाव में बुरी तरह हराएंगे.

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में बदरीनाथ के विकास की तैयारी, CM धामी ने मास्टर प्लान की प्रगति की ली जानकारी….

    May 6, 2026

    Uttarakhand News: स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में बदरीनाथ के विकास की तैयारी, CM धामी ने मास्टर प्लान की प्रगति की ली जानकारी….

    May 6, 2026

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रुबीना दिलैक लेकर आ रही हैं नया यूट्यूब शो “Ward”, 10 होने वाली मांओं के साथ होगा खास कॉन्सेप्ट

    May 7, 2026

    दूसरी शादी के बाद शिखर धवन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, पत्नी सोफी संग पहुंचे गुरुग्राम

    May 7, 2026

    इकाना में गेंदबाजों का जलवा, LSG-RCB भिड़ंत बनेगी प्लेऑफ की जंग

    May 7, 2026

    Creta लवर्स के लिए झटका: हुंडई ने चुपचाप बंद किए 2 लोकप्रिय वैरिएंट, ADAS महंगा हुआ

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.