Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला समझें सियासी नफा-नुकसान का गणित
    राज्य

    अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला समझें सियासी नफा-नुकसान का गणित

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला समझें सियासी नफा-नुकसान का गणित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर जब जब हमले हुए, उन्होंने और उनकी पार्टी ने संवेदना बटोरने की कोशिश की और कोई शक नहीं कि इसका लाभ भी मिला है। अन्ना आंदोलन के बाद जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ और केजरीवाल ने गली मोहल्लों में भ्रमण करना शुरू किया, उसके बाद उनके ऊपर कई बार हमले हो चुके हैं। दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहे हैं, घमासान गहराता जा रहा है। शनिवार शाम आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पथराव का गंभीर आरोप लगाया। आप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बाबत एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान कुछ लोग काले झंडे लहराते दिखे और केजरीवाल की गाड़ी के करीब पहुंच गए। वीडियो में दूसरी तरफ से एक पत्थर आता हुआ भी दिखा। हालांकि सुरक्षा कर्मचारियों ने फौरन हालात को काबू में कर लिया, लेकिन सियासी गलियारे में यह वाकया जितनी तेजी से फैला, उतनी ही तेज गति से इस पर आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी शुरू हो गई। पूरे मामले में आम आदमी पार्टी की ओर से नई दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी परवेश वर्मा पर उंगली उठाई गई है। आप ने कहा कि हमला करने वाला परवेश वर्मा का समर्थक है। वहीं, परवेश वर्मा ने यह आरोप लगाकर एक अलग ही सनसनी फैला दी कि केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों दलों के समर्थकों में झड़प हो गई। जाहिर है दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही मामले के सही तथ्य सामने आ सकते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों के दौरान अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाने को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनावों के प्रचार-प्रसार के दौरान भी अरविंद केजरीवाल पर कई बार हमले हो चुके हैं। ऐसा नहीं है कि अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया को केवल दिल्ली में ही हमले का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के बाहर भी केजरीवाल पर कई बार हमले हो चुके हैं। आप के गठन से भी पहले 18 अक्टूबर 2011 को लखनऊ में अरविंद केजरीवाल सबसे पहला हमला हुआ था। साल 2013 में हरियाणा के भिवानी में एक शख्स ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी तो वहीं अहमदाबाद में 5 मार्च 2014 को केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी वाराणसी में उनके प्रचार के दौरान हमला हुआ था। केजरीवाल पर स्याही फेंकी गई थी। रैली में कुछ अज्ञात लोगों ने अंडे भी फेंके। अन्ना के एक समर्थक ने उनको थप्पड़ मारा। इसके अलावा 28 मार्च 2014 को हरियाणा में ही एक शख्स ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा चुनाव परिणाम की काउंटिंग सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू, पांच राज्यों के नतीजों पर देशभर की नजर

    May 3, 2026

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    विनेश फोगाट का सनसनीखेज खुलासा: बृजभूषण सिंह ने किया शोषण, इस बात का सता रहा है डर

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.