Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पीएम सूर्यघर योजना: अब तक आए जिले में 540 आवेदन, 22 मकानों में लगा चुके रूफटॉप सोलर पैनल
    छत्तीसगढ़

    पीएम सूर्यघर योजना: अब तक आए जिले में 540 आवेदन, 22 मकानों में लगा चुके रूफटॉप सोलर पैनल

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम सूर्यघर योजना: अब तक आए जिले में 540 आवेदन, 22 मकानों में लगा चुके रूफटॉप सोलर पैनल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सूर्य की किरण से 1000 घर होंगे रोशन, बेच भी सकेंगे बिजली

    जांजगीर-चांपा

    जिलेवासी अब बिजली की भारी बचत व आय में वृद्धि कर सकते हैं। इसके लिए पीएम सूर्य मुफ्त योजना के तहत आवेदन कर मकान में सोलर पैनल लगाना होगा। इसमें बिजली की बचत के साथ आप विभाग को बिजली बेच भी सकेंगे। इसके तहत जिले में 1 हजार का लक्ष्य मिला हुआ है। अब तक 540 लोगों का आवेदन भी आ चुका है। साथ ही अब 22 लोग अपने मकानों में रूफटॉप सोलर पैनल लगवा भी चुके हैं। पीएम घर मुफ्त सूर्य योजना के तहत बिजली विभाग को सोलर पैनल लगाने के लिए लक्ष्य मिला हुआ है। इसके तहत जिले में बिजली विभाग द्वारा लगातार शिविर लगाकर योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिले में अब तक 540 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की प्रक्रिया होने के साथ ही संबंधित वेंडर द्वारा सोलर पैनल लगाया जा रहा है। अब तक जिले में 22 घरों में योजना के तहत सोलर पैनल लगाया जा चुका है। जिले में 1000 का लक्ष्य मिला हुआ है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा प्रोसेस आनलाइन है। जिससे घर बैठे उपभोक्ता इसके लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही इसे लगाने के लिए लोन की सुविधा भी दी जा रही है। जिससे उपभोक्ता इसका लाभ सब्सिडी के तौर में ले सकता है। अगर घर में सोलर पैनल लगते ही बिजली की भारी बचत होगी। साथ ही बिजली को विभाग को बेच सकेंगे। आय में भी वृद्धि होगी। पीएम सूर्य घर योजना के तहत अकलतरा संभाग में प्रथम सोलर इंस्टालेशन किया गया। साथ ही इसके तहत 3 जनवरी को नरियरा व तिलई में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक संया में सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

    78 हजार तक मिलेगी सब्सिडी –

           पीएम घर सूर्य मुफ्त योजना के तहत आवेदन करने के लिए एक माह अंतर्गत काम शुरू हो जाएगा। 1 से 2 किलो वॉट क 30 हजार से 60 हजार रुपए, 2 से 3 किलो वॉट तक 60 हजार से 78 हजार रुपए, 3 किलो वॉट से अधिक 78 हजार रुपए सब्सिडी मिलेगी। सोलर पैनल लगाने की अनुमति घर के खपत के अनुसार अनुमति दी जाएगी।

    सोलर पैनल लगाने इस तरह कर सकते हैं आवेदन –  

            केन्द्र सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना के नेशनल पोर्टल लांच किया है। इसके लिए आप बेससाइट पीए सूर्यघर डॉट जी ओव्हीडॉट इन पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसमें आपको अपने बिजली कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर, नाम, पता राज्य और कितनी क्षमता का प्लांट लगाना जानकारियां भरनी होगी। उसी के अनुसार यहा सोलर पैनल लगेगा और सब्सिडी मिल पाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सत्यापित करेंगे। इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। पोर्टल पर कई वेंडर पंजीकृत हैं, जो सोलर पैनल लगाते है। अपने हिसाब से वेंडर चुन सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा चुनाव परिणाम की काउंटिंग सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू, पांच राज्यों के नतीजों पर देशभर की नजर

    May 3, 2026

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    विनेश फोगाट का सनसनीखेज खुलासा: बृजभूषण सिंह ने किया शोषण, इस बात का सता रहा है डर

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.