Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»आईसी 814 के कैप्टन देवी शरण ने 40 साल की सेवा के बाद रिटायरमेंट लिया, साझा किए यादगार पल
    देश

    आईसी 814 के कैप्टन देवी शरण ने 40 साल की सेवा के बाद रिटायरमेंट लिया, साझा किए यादगार पल

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईसी 814 के कैप्टन देवी शरण ने 40 साल की सेवा के बाद रिटायरमेंट लिया, साझा किए यादगार पल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंडियन एयरलाइंस एयरक्राफ्ट आईसी 814 के कैप्टन रहे देवी शरण शनिवार को रिटायर हो गए। आईसी 814 वही एयरक्राफ्ट है, जिसे दिसंबर 1999 में कंधार ले जाकर हाईजैक कर लिया गया था।
    शनिवार को बतौर पायलट अपनी आखिरी उड़ान भरने के बाद फेयरवेल कार्यक्रम में कैप्टन देवी शरण ने कहा कि 'अब यात्री के तौर पर भी मैं हमेशा अपने आस-पास यह सुनिश्चित करूंगा कि सब कुछ सही हो और कुछ गलत न हो रहा हो। मन में हमेशा लोगों की सुरक्षा के लिए संदेह रहेगा।'

    40 साल तक दी सेवा
    कैप्टन देवी शरण ने 1985 में इंडियन एयरलाइंस जॉइन किया था। करीब 40 वर्षों तक कंपनी में अपनी सेवाएं देने के बाद उनकी यह पारी समाप्त हुई। अपने कार्यकाल में कई बेहतरीन और डरावनी यादों के साथ 65 साल की उम्र में कैप्टन देवी शरण रिटायर हो गए।

    आईसी 814 हाईजैक ने मुझे सिखाया कि जीवन बहुत अप्रत्याशित है और व्यक्ति को हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। वो मेरी जिंदगी के सबसे कठिन दिन थे और मेरा एकमात्र उद्देश्य उस एयरक्राफ्ट में सवार सभी लोगों की जान बचाना था। मैं प्रार्थना करता हूं कि किसी भी क्रू मेंबर, यात्री या अन्य के जीवन में ऐसा पल न आए।- कैप्टन देवी शरण

    लीबिया में फंस गए थे कैप्टन
    हालांकि कंधार हाईजैक ऐसा इकलौता मामला नहीं था, जब कैप्टन देवी शरण या इंडियन एयरलाइंस के अन्य लोगों को खतरे का सामना करना पड़ा हो। 1 जनवरी 2000 को हाईजैक एयरक्राफ्ट को उड़ाकर भारत वापस लाने के 12 साल बाद एक ऐसा ही और खतरा उनके सामने आ गया था।

    तब कैप्टन देवी शरण, कैप्टन एसपीएस सूरी और केबिन क्रू मेंबर गृह युद्ध झेल रहे लीबिया में फंस गए थे। शहर की सड़कों पर एके 47 लेकर घूम रहे युवाओं ने उनका पीछा किया था। हालांकि तब वह सुरक्षित बच गए थे।

    कई फ्लाइट उड़ाने का अनुभव
    कैप्टन शरण ने 1984 में करनाल से फ्लाइंट ट्रेनिंग पूरी की। इसके बाद वह तत्कालीन इंडियन एयरलाइंस के लिए चुने गए। इंडियन एयरलाइंस का 2007 में एयर इंडिया में मर्जर हो गया था। कैप्टन शरण ने उड़ान की शुरुआत बोइंग 737-200 से की थी।

    लेकिन इसके बाद उन्होंने एयरबस ए320 और ए330 का भी संचालन किया। यह वही विमान था, जिसे कंधार में हाईजैक किया गया था। एयर इंडिया में इंडियन एयरलाइंस के मर्जर के बाद उन्होंने ए330 और ड्रीमलाइनर बी787 भी उड़ाया।

    ड्रीमलाइनर से भरी अंतिम उड़ान
    कैप्टन देवी शरण ने शनिवार 4 जनवरी को ड्रीमलाइनर से ही अपनी अंतिम उड़ान भरी, जो मेलबर्न से दिल्ली आई। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने उन्हें स्पेशल फेयरवेल दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह आज भी वैसा हूी फील कर रहे हैं, जैसे एयरलाइन जॉइन करते वक्त एक युवा के तौर पर उन्होंने महसूस किया था।

    रिटायमेंट के बाद कैप्टन देवी शरण का प्लान करनाल में खेती करने का है। वो एयर इंडिया की मेगा ट्रेनिंग फेसिलिटी का भी हिस्सा हो सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान की नई साजिश: महिला आत्मघाती दस्ते तैयार, जैश-ए-मोहम्मद की भर्ती

    May 5, 2026

    बदलने जा रहा आधार कार्ड, नया होगा डिजाइन, क्या नाम, पता और DOB नहीं होंगे दिखे?

    May 5, 2026

    हॉर्मुज बंद होने के बावजूद, UAE और सऊदी से भारत आया तेल, ये आंकड़े चौंका देंगे

    May 5, 2026

    चीन का J-35AE स्टेल्थ फाइटर: पाकिस्तान डील की चर्चा से भारत की बढ़ी चिंता

    May 5, 2026

    क्या गैस सिलेंडर होगा महंगा? सरकारी सब्सिडी पर पड़ेगा असर, इस रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

    May 5, 2026

    UAE के इस फैसले से भारत की किस्मत चमकेगी, डॉलर के बजाय रुपये में मिलेगा तेल

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गर्मी में ठंडक और स्वाद का कॉम्बो: अचारी लौकी सलाद बनाने की आसान रेसिपी

    May 5, 2026

    होर्मुज तनाव के बीच ईरान का यूएई पर हमला, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा

    May 5, 2026

    जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान की नई साजिश: महिला आत्मघाती दस्ते तैयार, जैश-ए-मोहम्मद की भर्ती

    May 5, 2026

    बंगाल-असम चुनाव नतीजों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा को मनोवैज्ञानिक बढ़त

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.