Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»Bigg Boss 18: ईशा सिंह और उनके ब्वॉयफ्रेंड पर सलमान का मजाक, बिग बॉस हाउस में मचा धमाल
    मनोरंजन

    Bigg Boss 18: ईशा सिंह और उनके ब्वॉयफ्रेंड पर सलमान का मजाक, बिग बॉस हाउस में मचा धमाल

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bigg Boss 18: ईशा सिंह और उनके ब्वॉयफ्रेंड पर सलमान का मजाक, बिग बॉस हाउस में मचा धमाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 फिनाले के करीब जरूर पहुंच चुका है, लेकिन घरवालों के रिश्तों का समीकरण अब भी बदलने का नाम नहीं ले रहा है। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती पर सबसे ज्यादा सवाल उठते हैं। दोनों एक-दूसरे को दोस्त बताते हैं, लेकिन कई बार अविनाश अनजाने में अपनी फीलिंग्स बता चुके हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में ईशा की लव लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा होने वाला है।

    टीवी के विवादित शो बिग बॉस के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि चुम दरांग ने टाइम गॉड बनने के बाद चाहत पांडे को सुरक्षित कर लिया। आज के एपिसोड के लिए मेकर्स ने बिग बॉस लवर्स की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। दरअसल, एपिसोड के लास्ट में दिखाया गया कि रविवार के एपिसोड में ईशा कटघरे में होगी और सलमान उनके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करते नजर आएंगे।

    सलमान खान ने घरवालों और दर्शकों को इशारों-इशारों में बता दिया कि ईशा सिंह का दिल अविनाश नहीं, बल्कि घर के बाहर ही किसी के लिए धड़क चुका है। सोशल मीडिया पर सलमान-ईशा की बातचीत का प्रोमो खूब वायरल हो रहा है। 

    भाईजान ने ईशा से कहा, ईशा आपने शिल्पा को बताया था कि घर से बाहर आपका कोई ब्वॉयफ्रेंड है। ईशा ने इस बात से मना कर दिया। इसके बाद सलमान ने आगे कहा, ब्वॉयफ्रेंड नहीं होगा शायद कोई काफी करीबी दोस्त होगा। शायद मैं उनको अच्छे से जानता हो। स्वभाव के बड़े ही शांत होंगे, बहुत शालीन होंगे। जब आप शो में आई थीं तो लास्ट कॉल किसका आया था।

    बिग बॉस के होस्ट सलमान की बात सुनकर अविनाश मिश्रा समेत घर के अन्य सदस्य हैरान नजर आए, लेकिन ईशा कटघरे में खड़े होकर शर्माते हुए नजर आईं। ईशा के ऐसे रिएक्शन ने ब्वॉयफ्रेंड की अटकलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 

    सलमान ने शालीन के नाम से उन्हें चिढ़ाया। इसके बाद से ही, सोशल मीडिया यूजर्स दोनों का नाम साथ जोड़कर देखने लगे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आए शालीन भनोट को डेट कर रही हैं। शालीन और ईशा ने बेकाबू शो में एक साथ काम किया है। जब शालीन खतरों के खिलाड़ी शो के लिए गए थे, उस समय एक्ट्रेस उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने भी गई थीं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

    May 3, 2026

    कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फिर फायरिंग, बिश्नोई गैंग का दावा—कॉमेडियन को धमकी

    May 3, 2026

    10 साल बाद मिला गोविंदा परिवार! लाफ्टर शेफ में सुनीता आहूजा ने भांजे और बहू को लगाया गले

    May 3, 2026

    शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना का बड़ा बयान! शादी क्यों नहीं की और कैसी पत्नी चाहते हैं, जानें पूरी बात

    May 3, 2026

    ‘पापा ने देखी है नरक जैसी जिंदगी’ – Trishala Dutt का Sanjay Dutt पर बड़ा खुलासा

    May 3, 2026

    सलमान खान का ‘टन टना टन’ गाना असल में गोविंदा को ध्यान में रखकर बनाया गया था

    May 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पश्चिम बंगाल और असम में भगवा लहर, क्या बनेंगे स्टालिन नए राजनेता?

    May 4, 2026

    समुद्र में फिर हुआ सोमाली डाकुओं का आतंक, 10 दिन में दूसरा तेल टैंकर हाईजैक, US नेवी चुप

    May 4, 2026

    CSK से हार के बाद MI का प्लेऑफ समीकरण उलझा, अब कैसे पहुंचेगी हार्दिक पंड्या की टीम?

    May 4, 2026

    MP में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा प्लान, तीसरी सीट कांग्रेस से छीनने की तैयारियां

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.