Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली के जहांगीरपुरी में 21 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम
    राज्य

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में 21 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के जहांगीरपुरी में 21 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक युवक पर कई बार चाकू से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, बचाने गए मृतक के दोस्त के पिता पर भी बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 5 नाबालिगों को पकड़ लिया गया है।

    रंजिश की वजह से हुआ हमला

    पुलिस ने बताया कि चाकू गोदकर मारने की घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत एक टीम भेजी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि पवन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अमन की मौत हो गई है। पुलिस जांच से पता चला है कि यह हमला पहले की रंजिश के कारण किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

    पुलिस ने की जांच शुरू

    पुलिस के अनुसार, मृतक युवक अमन अपने परिवार के साथ जहांगीरपुरी स्थित के ब्लॉक की झुग्गी में रहता था। वह अपने भाई के साथ काम करता था। जहांगीरपुरी पुलिस को शाम 6:30 बजे के ब्लॉक की झुग्गी में कुछ लोगों को चाकू मारने की पीसीआर काल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पाया कि अमन और उसके दोस्त के पिता खून से लथपथ हालत में पड़े हैं। आनन-फानन इन्हें पास के ही बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमन की हालत गंभीर देखते हुए उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

    चाय पीकर बाहर निकले युवक पर हमला

    पीड़ित परिवार ने बताया कि अमन चाय पीकर घर से बाहर ही निकला था कि कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि इस वारदात को आधा दर्जन के करीब बदमाशों ने अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस कई अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पश्चिम बंगाल और असम में भगवा लहर, क्या बनेंगे स्टालिन नए राजनेता?

    May 4, 2026

    समुद्र में फिर हुआ सोमाली डाकुओं का आतंक, 10 दिन में दूसरा तेल टैंकर हाईजैक, US नेवी चुप

    May 4, 2026

    CSK से हार के बाद MI का प्लेऑफ समीकरण उलझा, अब कैसे पहुंचेगी हार्दिक पंड्या की टीम?

    May 4, 2026

    MP में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा प्लान, तीसरी सीट कांग्रेस से छीनने की तैयारियां

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.