Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली पुलिस ने अवैध घुसपैठियों के फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले गिरोह के 11 सदस्य को किया गिरफ्तार
    राज्य

    दिल्ली पुलिस ने अवैध घुसपैठियों के फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले गिरोह के 11 सदस्य को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली पुलिस ने अवैध घुसपैठियों के फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले गिरोह के 11 सदस्य को किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली। दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में दिल्ली पुलिस ने फर्जी वोटर और आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। घुसपैठियों को अवैध दस्तावेज दिलाने वाले गैंग के 11 लोगों को दबोचा गया है। इनमें फर्जी वेबसाइट, आधार कार्ड ऑपरेटर और तकनीकी विशेषज्ञों शामिल हैं। पकड़े गए आरोपितों में 6 बांग्लादेशी शामिल हैं। आरोपित फर्जी वेबसाइट के जरिए जाली पहचान पत्र बनाकर घुसपैठियों को भारत का नागरिक साबित करने में मदद करते थे। 

    फर्जी आधार और वोटर कार्ड बनाने वाला गिरोह

    DCP दक्षिण के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट के जरिए फर्जी आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और अन्य जाली दस्तावेज बनाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों की मदद की। बांग्लादेशी घुसपैठिये जंगल के रास्तों और एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिए भारत में दाखिल होते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जो फर्जी वेबसाइटों के जरिए जाली पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर बांग्लादेशी नागरिकों की मदद करते हैं।

    रिक्शा चालक और कूड़ा उठाने वालों में घुसपैठिया

    बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को दिल्ली में रह रहे। अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए 2 महीने का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक 1000 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की जा चुकी है।

    उपराज्यपाल और पुलिस के बाद अब दिल्ली के प्रमुख बाजार फेडरेशन व संगठन भी बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान करने के लिए सामने आ गए हैं। सीटीआई, फेस्टा, DHMA व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल समेत अन्य संगठनों ने बाजारों में रिक्शा चालक व कूड़ा उठाने वाले लोगों में से घुसपैठियों की पहचान कर पुलिस व MCD को जानकारी देने के लिए कमर कस ली है। गौरतलब है कि बांग्लादेशियों व रोहिंग्या घुसपैठियों पर कार्रवाई को लेकर LG से मिले मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की थी कि इनके रोजगार पर भी प्रहार किया जाए।

    पुलिस और MCD को सूचनाएं दी जाएंगी

    व्यापारिक संगठनों की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार हर बाजार संगठनों के पदाधिकारियों के सहयोग से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे कि कोई भी घुसपैठिया चाहे वह रोहिंग्या हो या किसी अन्य देश से आकर अवैध तरीके से रह रहा व्यक्ति हो। उनकी सूचना दिल्ली पुलिस, MCD और संगठन के जिम्मेदार लोगों की दी जाएगी।

    घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा कदम

    इसी तरह, घर, दुकानों में काम करने वाले नौकरों का भी सत्यापन कराया जाएगा। चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन के अनुसार, कई बाजारों से इस तरह की शिकायत आ रही हैं कि घुसपैठिये सड़कों व फुटपाथ पर अतिक्रमण कर चुके हैं। फेडरेशन आफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन (फेस्टा) के अध्यक्ष ने जारी सर्कुलर में कहा कि जो लोग यहां आकर अस्थिरता फैलाने का प्रयास करते हैं, उनको जवाब देने का मौका है। फेस्टा के सर्कुलर के अनुसार घुसपैठियों के बारे में सूचना दिल्ली पुलिस को दी जाएंगी। दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन (DHMA) के महासचिव ने कहा कि चांदनी चौक में अभियान के तहत घुसपैठियों की पहचान होगी। यहां बड़ी संख्या में बेघर, भीख मांगने वाले और कूड़ा बीनने वाले लोग हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ममता दीदी गईं? बंगाल में बड़ा उलटफेर, रुझानों में बीजेपी बहुमत के करीब

    May 4, 2026

    मुंबई में 2 दिन पानी पर ब्रेक! 5-6 मई को इन इलाकों में नहीं आएगा BMC सप्लाई

    May 4, 2026

    GT की आखिरी ओवर में रोमांचक जीत, PBKS को 4 विकेट से हराया

    May 4, 2026

    MIvs LSG: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने की जंग

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.