Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»कनाडा को दूषित कर रहे हैं खालिस्तानी; जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के ही सांसद ने दिखाया आईना…
    विदेश

    कनाडा को दूषित कर रहे हैं खालिस्तानी; जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के ही सांसद ने दिखाया आईना…

    By July 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनाडा को दूषित कर रहे हैं खालिस्तानी; जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के ही सांसद ने दिखाया आईना…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय मूल के एक कद्दावर कनाडाई सांसद ने बुधवार को कहा कि खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा कनाडा को दूषित किया जा रहा है।

    ये चरमपंथी अधिकारों के चार्टर के तहत मिली स्वतंत्रता की गारंटी का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने एडमोंटन में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के कुछ दिनों बाद यह बयान दिया है।

    आपको बता दें कि बीते सोमवार की सुबह अल्बर्टा के एडमोंटन में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे गए और मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।

    हाउस ऑफ कॉमन्स में नेपियन से सांसद चंद्र आर्य ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि सिख फॉर जस्टिस के अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें मांग की गई है कि आर्य और उनके हिंदू-कनाडाई दोस्त भारत वापस चले जाएं। आर्य ने कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की थी।

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सदस्य आर्य ने लिखा, “हम हिंदू दुनिया के सभी हिस्सों से अपने अद्भुत देश कनाडा आए हैं। दक्षिण एशिया के हर देश, अफ्रीका और कैरिबियन के कई देशों और दुनिया के कई अन्य हिस्सों से हम यहां आए हैं।

    कनाडा हमारी भूमि है।” उन्होंने कहा, “हमने कनाडा के सामाजिक-आर्थिक विकास में बहुत सकारात्मक और उत्पादक योगदान दिया है। यह जारी रखेंगे। हिंदू संस्कृति और विरासत के अपने लंबे इतिहास के साथ हमने कनाडा के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया है।” 

    आर्य ने कहा, “खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा हमारी भूमि को प्रदूषित किया जा रहा है। वे हमारे कनाडाई चार्टर ऑफ राइट्स द्वारा दी गई स्वतंत्रता की गारंटी का दुरुपयोग कर रहे हैं।” 

    आपको बता दें कि खालिस्तान चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा संबंधों में गंभीर तनाव है। निज्जर को पिछले साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मार दी गई थी।

    पिछले साल सितंबर में ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच संबंध गंभीर तनाव में आ गए थे।

    भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा कनाडा की धरती से संचालित खालिस्तान समर्थक तत्वों को बेखौफ जगह दे रहा है।

    The post कनाडा को दूषित कर रहे हैं खालिस्तानी; जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के ही सांसद ने दिखाया आईना… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    ट्रंप का दबाव? ड्रग तस्करी आरोपों के बाद मेक्सिको में गवर्नर-मेयर के इस्तीफे

    May 4, 2026

    समुद्र में फिर हुआ सोमाली डाकुओं का आतंक, 10 दिन में दूसरा तेल टैंकर हाईजैक, US नेवी चुप

    May 4, 2026

    जर्मनी पर ट्रंप का डबल अटैक: हजारों सैनिकों की वापसी और कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान

    May 3, 2026

    अमेरिका का बड़ा एक्शन: चीन की 5 पेट्रोकेमिकल कंपनियों पर बैन, ईरानी तेल खरीद पर विवाद

    May 3, 2026

    ग्वादर में ठप पड़ा CPEC: चीनी कंपनी ने रोका काम, चीन-पाक प्रोजेक्ट को बड़ा झटका

    May 3, 2026

    ईरान ने स्वीकार किया 14 प्वाइंट प्रस्ताव, क्या अब खत्म होगी जंग? डोनाल्ड ट्रंप हुए गदगद

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मार्टा कोस्त्युक ने जीता मैड्रिड ओपन 2026, फाइनल में मीरा आंद्रिवा को हराया

    May 4, 2026

    ट्रंप का दबाव? ड्रग तस्करी आरोपों के बाद मेक्सिको में गवर्नर-मेयर के इस्तीफे

    May 4, 2026

    यश संग इंटीमेट सीन से खुश नहीं कियारा, मेकर्स से किया सीन हटाने का अनुरोध

    May 4, 2026

    हरिपाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत: रमेश चेन्निथला 23 हजार वोटों से विजयी

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.