Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»हरियाणा में हुड्डा पर गरजे शाह: कहा- बनिया का बेटा हूं, पाई पाई का हिसाब लाया हूं, आंकड़े लेकर मैदान में आए
    राजनीती

    हरियाणा में हुड्डा पर गरजे शाह: कहा- बनिया का बेटा हूं, पाई पाई का हिसाब लाया हूं, आंकड़े लेकर मैदान में आए

    By July 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा में हुड्डा पर गरजे शाह: कहा- बनिया का बेटा हूं, पाई पाई का हिसाब लाया हूं, आंकड़े लेकर मैदान में आए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रांगण में बीसी सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित मंत्री, सांसद एवं विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर से राज्य परिवहन की बसें लगाई गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सीएम सैनी ने अमित शाह का स्वागत किया। 'पिछड़ा वर्ग सम्मान' सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, "नायब सिंह सैनी के कैबिनेट ने तीन निर्णय लिए हैं, पहला निर्णया क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने का निर्णय किया है। दूसरा-पंचायतों में 8% आरक्षण ग्रुप-A के लिए था इसके साथ अब ग्रुप-D को 5% आरक्षण मिलना आज से शुरू हो जाएगा। तीसरा, नगर निगम में ग्रुप-B के लिए 5% आरक्षण मिलना शुरू होगा और 8% चस का तस रहेगा तथा ग्रुप-B का 5% अधिक मिलेगा। ये तीनों निर्णय पीएम मोदी की नीति को लागू करने वाला है।" अमित शाह ने मंच से भाजपा के ओबीसी के लिए किए गए काम गिनवाए। उन्होंने साथ ही कहा कि हमने हरियाणा में बीसी के बेटे नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान का जवाब देते हुए कहा कि मैं बनिया का बेटा हूं, पाई पाई हिसाब लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि हमारे दस साल और हुड्डा के दस साल का काम देख लें। उन्होंने भाजपा के दस साल के कामों को गिनवाया। उन्होंने गांवों में खर्च किए गए रुपये भी गिनवाए। अमित शाह ने कहा कि हुड्डा साहब हिसाब आपको देना है दस साल का, दस साल के कुशासन का, दस साल तक हर घर पानी, हर घर सिलिंडर नहीं पहुंचाया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हुड्डा साहब आंकड़ों के साथ मैदान में आईए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को देते हैं। मैं कहता हूं कि हम कभी भी ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को नहीं देने देंगे। साथ ही उन्होंने सीएम सैनी को कॉमन मैन बताया। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा 24 घंटे जनता के लिए खुल हैं। हमने नायब सिंह को सीएम बनाया लेकिन ये सीएम नहीं एक कॉमन मैन हैं। अमित शाह ने कहा कि मैं एक रहस्य बताता हूं कि मोदी जी के दिल में सबसे ऊपर हरियाणा है। उन्होंने यहां रहकर काम किया है और एक एक कार्यकर्ता को नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि बीसी समाज एकत्रित हो और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए। अमित शाह ने लोगों से भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगवाए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों की देखरेख में 1600 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हकेंवि के गेट नंबर एक पर प्रवेश पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जबकि गेट नंबर दो से प्रवेश दिया गया है। मुख्य मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित बड़े नेताओं के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। वहीं इसके अलावा प्रदेशभर से पहुंचने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वीआईपी मंच पर 150 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के लिए अलग से स्टेज बनाया गया है। वहीं वाटरप्रुफ पंडाल में करीब 30 हजार लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में कांग्रेस का फिर सूपड़ा साफ? राहुल गांधी की रणनीति और सीमित प्रचार पर उठे सवाल

    May 4, 2026

    संतोष सुमन का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले‘मोदी युग में विपक्ष की हालत झालमुड़ी जैसी’

    May 4, 2026

    बंगाल में योगी का प्रभाव: जहां गरजे, वहां BJP को मिली बढ़त

    May 4, 2026

    केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: ममता-स्टालिन और राहुल गांधी को भी घेरा

    May 4, 2026

    MP में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा प्लान, तीसरी सीट कांग्रेस से छीनने की तैयारियां

    May 4, 2026

    3 मई 1962 से शुरू हुई हिंदू प्रताड़ना’ की राजनीति? निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर तीखा हमला

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, कांटे की टक्कर तय

    May 4, 2026

    अनुष्का बनीं इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान, इंग्लैंड-ए के खिलाफ 3 मैच खेलेंगी

    May 4, 2026

    शाकिब अल हसन का बड़ा बयान, आरोपों पर दी सफाई बोले सबूत मिले तो कार्रवाई करें

    May 4, 2026

    होर्मुज में तनाव चरम पर, ईरान ने अमेरिकी सेना को दी कड़ी चेतावनी

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.