Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»भारत ने तैयार किया खास सोलर विमान, बॉर्डर की निगरानी होगी आसान; खूबियां कर देंगी हैरान…
    देश

    भारत ने तैयार किया खास सोलर विमान, बॉर्डर की निगरानी होगी आसान; खूबियां कर देंगी हैरान…

    By September 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत में वैज्ञानिक एक ऐसा सोलर विमान तैयार कर रहे हैं जो बेहद क्रांतिकारी साबित होगा। यह प्लेन एक बार में 90 दिनों की उड़ान भरने में सक्षम होगा।

    इसका एक छोटा वर्जन तैयार किया जा चुका है, जिसने सफलतापूर्व 10 घंटे की उड़ान भरी है। इस प्लेन को हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म (एचएपी) नाम दिया गया है।

    इसको बेंगलुरु स्थित नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेट्रीज (एनएएल) में तैयार किया जा रहा है। यह प्लेन सौर ऊर्जा से चलेगा और इसमें कोई पायलट नहीं होगा।

    ऑटोमैटिक मोड पर यह 17 से 20 किमी की ऊंचाई पर दिन-रात लगातार उड़ान भरता रहे। इसको छद्म सैटेलाइट भी कहा जा रहा है। एचएपीएस का इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह दुश्मन के क्षेत्र पर नजर रखने में मददगार होगा।

    बेंगलुरु में स्थित एक स्टार्टअप न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज ने इसका एक प्रोटोटाइप भी डेवलप किया है। यह प्रोटोटाइप 24 घंटे उड़ान भरने में सक्षम होगा।

    एनएएल के मुताबिक युद्ध के समय एचएपीएस सेनाओं के मूवमेंट को मॉनीटर कर सकता है।

    यह रणनीतिक रूप से तो मददगार होगा ही, साथ ही साथ इंटेलीजेंस और सर्विलांस में भी काफी अहम भूमिका निभा सकता है।

    एचएपीएस जंग के समय संचार में भी मदद पहुंचा सकता है। इसी तरह एयर डिफेंस सर्विसेज इस विमान को किसी बड़े ऑपरेशन के दौरान निर्देश देने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह लगातार दुश्मन के इलाके पर नजर रख सकता है। एक बार सही तरीके के सेंसर्स से लैस होने के बाद, चाहे दिन हो या रात, यह आसमान में एक खास चिड़िया के जैसा होगा। एक ऐसी चिड़िया, जो बॉर्डर पर हमारे पड़ोसी देशों की हर हरकत पर रख सकेगी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में चालू हालत में अभी एकमात्र एचएपीएस है। यह है एयरबस जेफायर, जो अमेरिका के एरिजोना रेगिस्तान में लगातार 64 दिन की उड़ान भर चुका है।

    दुनिया भर में इस तरह का प्लेन बनाने की कोशिशें चल रही हैं। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन, जर्मनी और न्यूजीलैंड तक इस कोशिश में लगे हुए हैं।

    एचएपीएस प्रोग्राम के प्रमुख डॉक्टर एल वेंकटकृष्णन ने बताया कि यह आसमान में सोलर पॉवर से लैस आंख है। यह सैटेलाइट से बहुत सस्ती है, बेहतर है और कई हफ्तों तक हवा में टिकी रह सकती है।

    The post भारत ने तैयार किया खास सोलर विमान, बॉर्डर की निगरानी होगी आसान; खूबियां कर देंगी हैरान… appeared first on .

    Related Posts

    भारत में ऐसे तैयार होंगे बुलेट ट्रेन के ड्राइवर, सामान्य लोको पायलट से कितनी अलग होगी सैलरी? जानें पूरी डिटेल

    September 15, 2026

    भारत को मिलेगा वीटो पावर? रूस-चीन के बाद UN चीफ ने भी किया बड़ा ऐलान

    September 15, 2026

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा गेमचेंजर कदम, गैस से 80% बढ़ा बिजली उत्पादन

    September 15, 2026

    बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

    September 14, 2026

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए कोलवाले जेल

    September 14, 2026

    दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

    September 15, 2026

    बिग बॉस 20 में बयान को लेकर मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की टीम ने मांगी माफी

    September 15, 2026

    अभिनेता रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ बताने वाले बयान पर छिड़ी बहस

    September 15, 2026

    फाइनल मुकाबले में हिस्सा न होने के बावजूद मोहसिन नकवी बने भारत-पाकिस्तान विवाद का केंद्र

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.